लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश, नगालैंड और जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के नए मामले

By भाषा | Updated: January 10, 2021 20:33 IST

Open in App

अमरावती/कोहिमा/श्रीनगर, 10 जनवरी देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 227 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 289 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालिया बुलेटिन में बताया गया कि अब यहां 2,544 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 7,129 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस से हो चुकी है।

वहीं नगालैंड में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,978 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री एस पी फोम ने बताया कि दीमापुर, कोहिमा और मोकोचुंग जिलों से मामले सामने आए हैं। राज्य में 115 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 11,639 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 85 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 113 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,22,538 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,910 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू संभाग में 56 मामले सामने आए हैं और कश्मीर संभाग में 57 मामले सामने आए। यहां अब 2,011 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,18,617 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कश्मीर संभाग में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत