Netflix controversy: यशवंत सिन्हा ने ''चुंबन'' पर किया ट्वीट, मच गया बवाल

By गुणातीत ओझा | Published: November 25, 2020 05:15 PM2020-11-25T17:15:51+5:302020-11-25T17:20:59+5:30

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Former Union Minister, Yashwant Sinha) एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। यशवंत सिन्हा के एक ट्वीट पर विवाद गहरा गया है। इस ट्वीट के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

Netflix controversy former union minister yashwant sinha trolled on kissing people gave advice | Netflix controversy: यशवंत सिन्हा ने ''चुंबन'' पर किया ट्वीट, मच गया बवाल

yashwant sinha

Highlightsपूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं।यशवंत सिन्हा के एक ट्वीट पर विवाद गहरा गया है।

Netflix series controversy: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Former Union Minister, Yashwant Sinha) एक बार फिर सुर्खियों में छा  गए हैं। यशवंत सिन्हा के एक ट्वीट पर विवाद गहरा गया है। इस ट्वीट के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। उन्होंने 'किस' ( kiss) को लेकर ट्वीट किया है। सिन्हा ने नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज 'A Suitable Boy' को लेकर ट्वीट करते हुए मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, चुंबन कहीं भी स्वीकृत नहीं किया जाना चाहिए। चाहे वह बेडरूम हो या धार्मिक स्थल। ईसाई समुदाय में शादी के बाद प्रथानुसार दूल्हा-दुल्हन के बीच जो चुंबन होता है, उन्हें सावधान रहना चाहिए, मध्य प्रदेश में उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। यशवंत सिन्हा के ट्वीट करते ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। लोगों ने उन्हें उम्र का हवाला देकर इस तरह के मामलों से दूर रहने की सलाह तक दे दी।

आइये अब आपको बताते हैं इस पूरे मामले और यशवंत सिन्हा के ट्वीट के बारे में। 'A Suitable Boy' वेबसीरिज में एक किसिंग सीन है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इस सीन को मध्य प्रदेश के मंदिर में फिल्माया गया है। वेबसीरिज के इस सीन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार व क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने इस सीन पर कड़ी आपत्ति जताई है। जिसके बाद यशवंत सिन्हा ने भी ट्वीट किया और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सिन्हा ने जैसे ही ट्वीट किया वैसे ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने लिखा कि भाजपा से अलग होने के बाद वे लगातार अनर्गल ट्वीट कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग यशवंत सिन्हा के समर्थन में भी दिखाई दिये।

इस मामले में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही इस सीरीज के सीन की जांच के निर्देश पुलिस को दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि जांच में यह देखना जरूरी है कि वेबसीरीज में दिखाए गए 'किस' ( kiss) सीन को क्या एक मंदिर में फिल्माया गया है। क्या इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है। उन्होंने सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के भी संकेत दिए हैं।

आइये अब आपको बताते हैं इस विवादित सीन के बारे में। ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में वेब सीरीज 'A Suitable Boy' रिलीज हुई है। इसमें ऐक्ट्रेस तब्बू और एक्टर ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। वेब सीरीज में एक नहीं कई किसिंग सीन मंदिर प्रांगण में फिल्माए गए हैं। जिसे लेकर बवाल मच गया है। मध्य प्रदेश में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में नेटफ्लिक्स के दो अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यह एफआईआर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता गौरव तिवारी ने दर्ज करवाई है। तिवारी ने अपनी एफआईआर में कहा है कि मंदिर में किसिंग सीन फिल्माए गए हैं। सीन के पीछे शिवलिंग दिखाई दे रहे हैं और वहीं, भजन की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं।

Web Title: Netflix controversy former union minister yashwant sinha trolled on kissing people gave advice

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे