लाइव न्यूज़ :

नेपाली युवक गिरफ्तार, एक करोड़ से ज्यादा की स्मैक बरामद

By भाषा | Updated: February 24, 2021 16:22 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश) 24 फरवरी उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नेपाल के सीमावर्ती रूपईडीहा क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की स्मैक बरामद कर एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात संयुक्त गश्त के दौरान पुलिस और एसएसबी के जवानों ने रूपईडीहा कस्बे से नेपालगंज निवासी रोशन धमाल को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो 118 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.18 करोड़ रूपए बतायी जाती है।

मिश्र ने बताया कि पकड़े गये तस्कर से हुयी पूछताछ के आधार पर उसके भारतीय क्षेत्र में सम्पर्क खंगालने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा