लाइव न्यूज़ :

NEET UG Exam 2023: इन उम्मीदवारों के लिए रद्द हुई नीट एग्जाम, बाद की तिथि में आयोजित की जाएगी परीक्षा

By रुस्तम राणा | Updated: May 6, 2023 16:42 IST

एनईईटी (यूजी) -2023 परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए स्थगित कर दी गई जिन्हें मणिपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। उनकी परीक्षा बाद की तारीख में आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देनीट (यूजी) परीक्षा 2023 उन उम्मीदवारों के लिए रद्द कर दी गई है जिनका परीक्षा केंद्र मणिपुर आवंटित किया हैऐसे उम्मीदवारों की परीक्षा बाद की तारीख में आयोजित की जाएगी मणिपुर में हिंसक झड़पों के मद्देनजर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यह फैसला लिया है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने शनिवार को नीट (यूजी) परीक्षा 2023 उन उम्मीदवारों के लिए रद्द कर दी गई है जिनका परीक्षा केंद्र मणिपुर आवंटित किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक, ऐसे उम्मीदवारों की परीक्षा बाद की तारीख में आयोजित की जाएगी। मणिपुर में हिंसक झड़पों के मद्देनजर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यह फैसला लिया है। 

शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को पत्र लिखकर मणिपुर की स्थिति के मद्देनजर परीक्षा को "पुनर्निर्धारित करने की संभावना का पता लगाने" का अनुरोध किया है। 07 मई, 2023 को नीट यूजी परीक्षा का आयोजन होना है। एमबीबीएस और बीडीएस समेत अन्य मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए नीट यूजी एग्जाम पास किया जाता है। 

मणिपुर में हिंसा 3 मई को चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर (एटीएसयूएम) द्वारा बुलाए गए 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के दौरान शुरू हुई थी। यह मार्च गैर-आदिवासी मेइती को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में आयोजित किया गया था।

राज्य में हिंसा की खबरें हर रोज सुर्खियां बटोर रही हैं और भारतीय सेना की असम राइफल्स और अर्धसैनिक बलों को मणिपुर में तैनात किया गया है, और बलों ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से लगभग 16,000 लोगों को निकाला है। मणिपुर के कई जिलों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है और पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं।

टॅग्स :नीटमणिपुरNational Testing Agency
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी