लाइव न्यूज़ :

NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त, दो पालियों में आयोजित, जानें शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 5, 2024 15:14 IST

NEET PG 2024: सरकार ने कहा कि नीट-पीजी 2024 परीक्षा की नई तारीख घोषित, परीक्षा 11 अगस्त को दो पालियों में होगी।

Open in App
ठळक मुद्देNEET PG 2024: परीक्षा 11 अगस्त 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।NEET PG 2024: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्थगित कर दिया।NEET PG 2024: NEET PG तिथि अधिसूचना natboard.edu.in पर उपलब्ध है।

NEET PG 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली NEET-PG परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। एजेंसी ने परीक्षा की तारीख 11 अगस्त तय की है। दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। 23 जून को होने वाली NEET-PG परीक्षा को यूजी परीक्षा के लीक हुए पेपर सहित कथित अनियमितताओं के कारण शुरू होने से कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था। एनईईटी पीजी की नई परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-यूजी) 2024 का आयोजन 11 अगस्त को दो पालियों में किया जाएगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। पहले यह परीक्षा 23 जून को होनी थी। बोर्ड ने कहा, ‘‘एनबीईएमएस के 22 जून 2024 के नोटिस के क्रम में नीट-पीजी 2024 परीक्षा का कार्यक्रम अब पुन: निर्धारित किया गया है।

अब यह 11 अगस्त को दो पालियों में होगी। नीट-पीजी 2024 में शामिल होने के लिए पात्रता के उद्देश्य से कट-ऑफ तारीख 15 अगस्त, 2024 रहेगी।’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 23 जून को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा 22 जून को स्थगित कर दी थी। कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर एहतियातन कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि तब से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, एनबीईएमएस, उसके तकनीकी साझेदार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के अधिकारियों ने कई बैठक की हैं तथा साइबर प्रकोष्ठ के अधिकारी परीक्षा के लिए व्यवस्था की मजबूती का मूल्यांकन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया का आकलन करने का फैसला किया था।

एनबीईएमएस चिकित्सा के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए टीसीएस के सहयोग से परीक्षा आयोजित करता है। राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (नीट) 2022 के अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंप कर आगामी नीट पीजी परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया था। NEET PG तिथि अधिसूचना natboard.edu.in पर उपलब्ध है।

NEET PG पहले 23 जून को निर्धारित था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसे स्थगित कर दिया। संशोधित तिथि की जांच करने के चरण natboard.edu.in पर जाएं और NEET PG परीक्षा पेज खोलें। परीक्षा तिथि अधिसूचना खोलें। इसे डाउनलोड करें और नई परीक्षा तिथि जांचें। परीक्षा अगस्त के मध्य में आयोजित की जाएगी और तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

टॅग्स :नीटभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए