लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा ने रच दिया इतिहास : प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा द्वारा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए दिखाए गए ‘‘ उल्लेखनीय जोश ओर बेजोड़ साहस’ ’ की प्रशंसा की और जोर देकर कहा कि उन्होंने जो आज उपलब्धि हासिल की है उसे सदैव याद किया जाएगा।

तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मोदी ने फोन पर चोपड़ा से बात की और उन्हें बधाई दी। 23 वर्षीय एथलीट की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने खेल प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया है।

उल्लेखनीय है कि चोपड़ा शनिवार को दूसरे भारतीय बने जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने देश को फास्ट ट्रैक ऐंड फील्ड खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ तोक्यो में इतिहास रचा गया है। नीरज चोपड़ा ने जो उपलब्धि आज प्राप्त की है वह सदैव याद की जाएगी। युवा नीरज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वह (चोपड़ा) उल्लेखनीय जोश के साथ खेले और बेजोड़ साहस दिखाया। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई।’’

एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि उन्होंने चोपड़ा से बात की और उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी एवं ‘‘उनकी मेहनत और दृढ़ता’’ की सराहना की जिसका प्रदर्शन उन्होंने तोक्यो ओलंपिक-2020’ में किया है।

मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने (चोपड़ा ने) खेल प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया है।उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

हरियाणा स्थित पानीपत जिले के खांदर गांव के रहने वाले चोपड़ा ने दूसरी कोशिश में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर यह उपलब्धि हासिल की ।

भारत ने तोक्यो ओलंपिक में अबतक सात पदक जीते हैं जिनमें चोपड़ा एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता हैं। इसके साथ ही वह व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव ब्रिंदा (वर्ष 2008 बीजिंग ओलंपिक) के क्लब में शामिल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत