लाइव न्यूज़ :

मलेरिया उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष से लाभ उठाने की जरूरत: अधिकारी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर भारत में मलेरिया की स्थिति तेजी से बदल रही है और देश में इसके मामले सदी की शुरुआत में 20 लाख से कम होकर हाल के वर्षों में दो लाख हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रधान सलाहकार डॉ. पी. के. सेन ने ‘मलेरिया नो मोर’ (एमएनएम) द्वारा आयोजित ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवोन्मेष सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए मलेरिया उन्मूलन के प्रयासों में आगे बढ़ने के लिए प्रौद्योगिकी और नवाचार का लाभ उठाने की आवश्यकता रेखांकित की।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में सदी की शुरुआत में मलेरिया के मामले 20 लाख से कम होकर हाल के वर्षों में दो लाख हो गए हैं। मलेरिया की स्थिति तेजी से बदल रही है, देश में मलेरिया उन्मूलन का ध्यान वर्तमान में मौजूदा साधनों के उपयोग, मौजूदा तकनीक पर अधिक निर्भरता आदि पर है।’’

एमएनएम के एक बयान में कहा गया है कि मलेरिया भारत की लंबे समय से चली आ रही जनस्वास्थ्य समस्याओं में से एक है और लगभग 1.26 अरब की आबादी के लिए खतरा है और यह लगभग 1.9 अरब अमरीकी डालर के आर्थिक बोझ के लिए जिम्मेदार है।

भारत में 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प ने देश के मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को गति प्रदान की है। तदनुसार, भारत ने 2017 में मलेरिया उन्मूलन के लिए अपनी राष्ट्रीय रणनीतिक योजना शुरू की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?