लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना को रोकने के लिए NDRF ने संभाला मोर्चा, वायरस से निपटने के लिए प्रदेश में 15 टीमें तैनात

By भाषा | Updated: April 11, 2020 13:32 IST

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित सीवान में दो तथा नवादा और बेगूसराय में एक-एक एनडीआरएफ की टीम लगायी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना संक्रमण के संदेह में अब तक 6,111 नमूनों की जांच की जा चुकी है।खबरों के मुताबिक बिहार में कोरोना से अब तक 18 मरीज ठीक भी हुए हैं।  

पटनाएनडीआरएफ ने कोरोना वायरस से निपटने की दिशा में बिहार के सात जिलों में 15 उप टीम की तैनाती की है। पटना के बिहटा स्थित एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन के कमांडेंट विजय सिन्हा ने शनिवार को बताया कि बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के अनुरोध पर प्रदेश के सात जिलों सीवान, बेगूसराय, नवादा, गया, मुंगेर, पटना और नालंदा में कुल 15 उप टीम की तैनाती की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक उप टीम में छह बचावकर्मी शामिल हैं जो कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सामग्रियों से लैस हैं। विजय ने बताया कि इसके अलावा पूरे क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने के लिए उच्च शक्ति के फागर के साथ एनडीआरएफ की चार अन्य टीम तैनात की गयी हैं। कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित सीवान में दो तथा नवादा और बेगूसराय में एक-एक टीम लगायी गयी है।

बिहार में शुक्रवार तक कोविड-19 के 60 मामले सामने आ चुके हैं जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी।

बिहार में कोरोना संक्रमण के अब तक सबसे अधिक 29 मामले सीवान में, मुंगेर में सात, पटना, गया एवं बेगुसराय में पांच-पांच मामले, गोपालगंज में तीन, नालंदा में दो तथा सारण, लखीसराय, भागलपुर और नवादा में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं।

बिहार में कोरोना संक्रमण के संदेह में अब तक 6,111 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 18 मरीज ठीक भी हुए हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहारपटनासिवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब