लाइव न्यूज़ :

‘ओडिशा की बेटी’ मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर में जश्न का माहौल, मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े, भाजपा नेता पात्रा ने स्थानीय लोगों के साथ नृत्य किया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 21, 2022 20:43 IST

Presidential Election 2022: मयूरभंज जिले के रायरंगपुर शहर स्थित द्रौपदी मुर्मू के आवास के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है और वे आदिवासी संगीत पर थिरक रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपहाड़पुर गांव में भी देखने को मिला जोकि मुर्मू का ससुराल है। रायरंगपुर में मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़कर खुशी जतायी।भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने मुर्मू की जीत पर जश्न मनाया।

रायरंगपुरः भाजपा नेता संबित पात्रा ने ओडिशा के पिपिली के जसुपुर गांव में स्थानीय लोगों के साथ नृत्य किया और जश्न मनाया। एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ‘ओडिशा की बेटी’ द्रौपदी मुर्मू भारत की नई राष्ट्रपति चुनी गई हैं। राष्ट्रपति पद की दौड़ में विजेता बनकर उभरी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर समेत पूरे राज्य में जश्न का माहौल है।

मयूरभंज जिले के रायरंगपुर शहर स्थित मुर्मू के आवास के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है और वे आदिवासी संगीत पर थिरक रहे हैं। उत्सव का ऐसा ही नजारा जिले के पहाड़पुर गांव में भी देखने को मिला जोकि मुर्मू का ससुराल है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार मुर्मू का समर्थन करने वाले ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों ने रायरंगपुर में मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़कर खुशी जतायी।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने मुर्मू की जीत पर जश्न मनाया। रायरंगपुर की स्थानीय निवासी सौदामिनी दास ने कहा, ‘‘हमारे पास मुर्मू पर गर्व करने के कारण हैं। वह हमें बहुत प्यारी है, उन्होंने हमारे साथ, हमारे सुख-दुख साझा किए हैं।’’ राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं।

वहीं, मुर्मू की जीत से उत्साहित लोगों ने उत्तरी पश्चिम बंगाल के दुआर्स इलाके के चाय बागानों में जश्न मनाया। बागान में चाय तोड़ने का काम करने वाली ज्यादातर महिलाएं संथाल समुदाय की हैं जोकि अपना काम खत्म करने के बाद आदिवासी धुन पर नृत्य करती दिखीं। मुर्मू भी संथाल समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। जलपाईगुड़ी से करीब 16 किलोमीटर दूर स्थित डंगुआझार चाय बागान में भी पुरुषों ने लोक संगीत बजाया और महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। 

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूओड़िसासंबित पात्राBJPपश्चिम बंगालनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब