लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर ने एनसीईआरटी को लिंग-तटस्थ शिक्षक प्रशिक्षण नियमावली में ‘विसंगतियां’ सुधारने को कहा

By भाषा | Updated: November 4, 2021 14:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने कहा है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की लिंग-तटस्थ शिक्षक प्रशिक्षण नियमावली विविध जीववैज्ञानिक आवश्यकताओं वाले बच्चों को समान अधिकारों से वंचित करेगी। आयोग ने एनसीईआरटी को इसमें ‘‘विसंगतियों’’ को सुधारने के लिए कहा है।

एनसीपीसीआर ने यह भी दावा किया कि नियमावली बच्चों के लिए लिंग-तटस्थ बुनियादी ढांचे का सुझाव देती है जो उनकी लैंगिक वास्तविकताओं और बुनियादी जरूरतों के अनुरूप नहीं है।

शिक्षकों के लिए नयी नियमावली का उद्देश्य उन्हें एलजीबीटीक्यू समुदायों के प्रति शिक्षित करने और संवेदनशील बनाना है। यह स्कूलों को ट्रांसजेंडर बच्चों के लिए संवेदनशील और समावेशी बनाने के लिए प्रथाओं और रणनीतियों पर प्रकाश डालता है।

इन रणनीतियों में लिंग-तटस्थ शौचालय और वर्दी का प्रावधान, गैर-शिक्षण कर्मचारियों को संवेदनशील बनाना, ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को परिसर में बोलने के लिए आमंत्रित करना, आदि शामिल है।

एनसीईआरटी के निदेशक को लिखे पत्र में आयोग ने कहा है कि उसे एनसीईआरटी में ‘जेंडर स्टडीज’ विभाग द्वारा प्रकाशित ‘इंक्लूजन आफ ट्रांसजेंडर चिल्ड्रेन इन स्कूल एजुकेशन: कन्सर्न्स एंड रोड मैप’ शीर्षक वाली नियमावली की सामग्री के बारे में एक शिकायत मिली है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि नियमावली का पाठ बच्चों के लिए लिंग-तटस्थ बुनियादी ढांचे का सुझाव देता है जो उनकी लिंग वास्तविकताओं और बुनियादी जरूरतों के अनुरूप नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"