लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- उनमें निरंतरता की कमी लगती है

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2020 14:39 IST

शरद पवार ने राहुल गांधी को लेकर कहा है कि उनमें कुछ निरंतरता की कमी नजर आती है। शरद पवार की ये टिप्पणी उस सवाल पर आई है जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या देश राहुल गांधी को नेता मानने के लिए तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत मीडिया के अध्यक्ष और पूर्व सांसद विजय दर्डा के साथ बातचीत में राहुल गांधी पर शरद पवार की टिप्पणीशरद पवार ने साथ ही बराक ओबामा की हाल में राहुल की टिप्पणी को लेकर कड़ा ऐतराज जतायाआज भी कांग्रेस के लोगों में गांधी-नेहरू परिवार के लिए एक आकर्षण है: शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी में कुछ हद तक 'निरंतरता' की कमी लगती है। शरद पवार ने ये अहम टिप्पणी उस समय की है जब एनसीपी महाराष्ट्र की सरकार में साझीदार है।

हालांकि साथ ही पवार ने राहुल गांधी पर बराक ओबामा की टिप्पणियों को लेकर कड़ी आपत्ति भी जताई। पवार का साक्षात्कार गुरुवार को लोकमत मीडिया के अध्यक्ष और पूर्व सांसद विजय दर्डा ने किया। यह पूछे जाने पर कि क्या देश राहुल गांधी को नेता मानने के लिए तैयार है, तो पवार ने कहा कि इस संबंध में कुछ सवाल हैं। 

पवार ने कहा, 'उनमें निरंतरता की कमी लगती है।' ओबामा ने हाल ही में प्रकाशित अपने संस्मरण में कहा था कि कांग्रेस नेता शिक्षक को प्रभावित करने के लिए उस उत्सुक छात्र की तरह लगते हैं जिसमें विषय में महारत हासिल करने के लिए योग्यता और जुनून की कमी है। 

इस बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि हम सभी के विचार को स्वीकार करें। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने देश के नेतृत्व के बारे में कुछ भी कह सकता हूं। लेकिन मैं दूसरे देश के नेतृत्व के बारे में बात नहीं करूंगा। किसी को उस सीमा को बनाए रखना चाहिए। मुझे लगता है कि ओबामा ने उस सीमा को पार कर लिया।' 

कांग्रेस के भविष्य पर पूछे गए एक सवाल और ये पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी ही इस पार्टी के लिए 'बाधा' बन रहे हैं, पवार ने कहा कि किसी भी पार्टी का नेतृत्व इस बात पर निर्भर करता है कि संगठन के भीतर उसकी स्वीकार्यता कैसी है।

पवार ने कहा, 'हालांकि मेरे सोनिया गांधी और परिवार से मतभेद रहे, इसके बावजूद आज भी कांग्रेस के लोगों में गांधी-नेहरू परिवार के लिए एक आकर्षण है।' बता दें कि पवार ने करीब दो दशक पहले नेतृत्व को लेकर कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया था।

पिछले साल लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के खिलाफ लगातार दूसरी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। राहुल गांधी के खिलाफ कुछ मौकों पर हाल के महीनों में पार्टी के भीतर असंतोष की भी आवाजें उठी। वहीं, पिछले महीने हुए बिहार चुनाव में भी काग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।

टॅग्स :शरद पवारराहुल गांधीसोनिया गाँधीराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसबिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी