लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने नाइजीरिया के दो नागरिकों को किया गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद

By भाषा | Updated: December 22, 2020 17:27 IST

Open in App

बेंगलुरू, 22 दिसंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में एक महिला सहित नाइजीरिया के दो नागरिकों को कर्नाटक के बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक्स्टेसी की 3000 गोलियां और कोकीन जब्त की गयी है जो डाक पार्सल सेवा के जरिए नीदरलैंड और इथोपिया से आई थी।

केंद्रीय एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने 18 दिसंबर को यहां विदेशी डाक दफ्तर में पार्सल लेने आए रामला शेडफा नेंसी और इमैनुएल माइकल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि पीले और धूसर रंग की एक्स्टेसी की तीन हजार गोलियों को जब्त किया गया है जिनका वजन 610 ग्राम है। इन गोलियों को पार्सलों में रखे मेज पोश की परतों में छुपा कर रखा गया था।

विज्ञप्ति के मुताबिक, एनसीबी ने एक अन्य पार्सल में छुपा कर भेजी गई 235 ग्राम कोकीन भी बरामद की है।

एनसीबी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि एक्स्टेसी गोलियों नीदरलैंड से वितरण के लिए भेजी गई थीं जबकि कोकीन इथोपिया से आई है।

एजेंसी ने बताया कि उसे शक है कि नाइजीरिया के गिरफ्तार नागरिकों के पासपोर्ट जाली हैं।

एनसीबी ने विज्ञप्ति में बताया कि एक्स्टेसी जैसे कृत्रिम मादक पदार्थ की मांग बीते पांच साल में देश में काफी बढ़ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे