लाइव न्यूज़ :

नेकां प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से मुलाकात की, डीडीसी सदस्यों के ‘खरीद-फरोख्त’ का मुद्दा उठाया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:22 IST

Open in App

जम्मू, पांच जनवरी नेशनल कांफ्रेंस के आठ-सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और हाल ही में चुने गए डीडीसी सदस्यों के खरीद-फरोख्त को प्रोत्साहित कर लोगों के जनादेश को कमजोर करने के लिए किए जा रहे कथित प्रयासों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया।

नेकां ने जिला विकास परिषदों (डीडीसी) की स्थापना में प्रशासन की तटस्थता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि यह जनादेश का सम्मान करने और जमीनी स्तर की लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति लोगों के विश्वास को बनाए रखने के लिए जरूरी है।

पार्टी ने यहां एक बयान में कहा कि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी की जम्मू इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने किया और इसमें पूर्व मंत्री अजय कुमार सधोत्रा, सुरजीत सिंह स्लाथिया, सैयद मुश्ताक अहमद शाह बुखारी और पूर्व विधायक जावेद राणा, एस तरलोचन सिंह वजीर, रतन लाल गुप्ता और शेख बशीर अहमद शामिल थे।

बयान में कहा गया, ‘‘राजभवन में उपराज्यपाल के साथ बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में चुने गए पार्षदों के खरीद-फरोख्त को प्रोत्साहित कर लोगों के जनादेश को कमजोर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया... जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।’’

नेकां, पीडीपी समेत मुख्यधारा की सात पार्टियों के गुपकर गठबंधन ने डीडीसी चुनावों में 110 सीटें जीती हैं। उसने भाजपा और अपनी पार्टी पर निर्वाचित डीडीसी सदस्यों को पाला बदलने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?