Nayab Singh Saini Haryana CM: हरियाणा में फिर से सैनी 'राज'?, जलेबी खिलाकर विधायकों ने दी बधाई, 17 अक्टूबर को शपथ, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 16, 2024 15:49 IST2024-10-16T14:15:20+5:302024-10-16T15:49:54+5:30

Nayab Singh Saini Haryana CM: नायब सिंह सैनी को बुधवार को यहां सर्वसम्मति से हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

Nayab Singh Saini Haryana BJP leaders offer jalebi to caretaker Chief Minister Nayab Singh Saini chosen leader legislature party oath CM October 17 see video | Nayab Singh Saini Haryana CM: हरियाणा में फिर से सैनी 'राज'?, जलेबी खिलाकर विधायकों ने दी बधाई, 17 अक्टूबर को शपथ, देखें वीडियो

photo-ani

HighlightsNayab Singh Saini Haryana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। Nayab Singh Saini Haryana: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में मुलाकात की।Nayab Singh Saini Haryana: सर्वसम्मति से हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।

Nayab Singh Saini Haryana CM: हरियाणा के पंचकूला में भाजपा विधायकों की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। हरियाणा भाजपा नेताओं ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जलेबी खिलाई। वह 17 अक्टूबर को लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे। यानी फिर से हरियाणा में सैनी राज चलेगा। भाजपा की हरियाणा इकाई के नवनिर्वाचित विधायकों ने एक बैठक में सैनी को अपना नेता चुना।

 

विधायक कृष्ण कुमार बेदी और अनिल विज ने सैनी के नाम का प्रस्ताव दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने इस संबंध में घोषणा की। मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए गए।

 

राज्य में भाजपा ने तीसरी बार जीत हासिल की है। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें प्राप्त की हैं। शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नायब सिंह सैनी ने बुधवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में मुलाकात की और राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे कुछ घंटे पहले ही पंचकूला में हुई बैठक में सैनी को सर्वसम्मति से हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।

Web Title: Nayab Singh Saini Haryana BJP leaders offer jalebi to caretaker Chief Minister Nayab Singh Saini chosen leader legislature party oath CM October 17 see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे