लाइव न्यूज़ :

नवाब मलिक ने पूछा : क्रूज ड्रग्स पार्टी के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?

By भाषा | Updated: October 28, 2021 16:39 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर एनसीबी के क्रूज ड्रग्स मामले को बार-बार 'फर्जी' करार देने वाले महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने बृहस्पतिवार को सवाल किया कि क्रूज पार्टी के आयोजकों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

उन्होंने यह भी दावा किया कि क्रूज पार्टी का आयोजक स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई जोनल निदेशक समीर वानखेड़े का ‘मित्र’ था।

वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की टीम ने गत दो अक्टूबर को मुंबई तट पर क्रूज जहाज पर छापा मारा था और मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया था। संघीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने बाद में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "क्रूज पर मौजूद दाढ़ी वाला व्यक्ति फैशन टीवी का प्रमुख है, जिसने कॉर्डेलिया क्रूज पर कथित ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया था। एनसीबी पहले ही दावा कर चुकी है कि क्रूज पर एक रेव पार्टी की योजना बनाई गई थी।"

राकांपा नेता ने पूछा, "बिना अनुमति के इतनी बड़ी पार्टी कैसे आयोजित की गई? काशिफ खान के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई, जो फैशन टीवी के भारत प्रमुख और समीर वानखेड़े के दोस्त हैं?"

उन्होंने वानखेड़े और काशिफ खान के संबंधों पर भी सवाल खड़े किये।

मंत्री ने कहा, "वानखेड़े ने उनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? मुझे समीर वानखेड़े से इन सवालों के जवाब की उम्मीद है।"

इससे पहले, मलिक ने बुधवार को कहा, "कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स पार्टी के आयोजक- फैशन टीवी- ने महाराष्ट्र पुलिस या राज्य के गृह विभाग से कोई अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने सीधे शिपिंग निदेशालय से अनुमति प्राप्त की, जो केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत आता है।”

मंत्री ने यह भी दावा किया था कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया का एक सदस्य उसी क्रूज पर मौजूद था। उन्होंने पूछा कि वह व्यक्ति कैसे मुक्त घूम रहा है, जबकि कुछ अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया था।

राकांपा नेता ने पहले भी वानखेड़े के खिलाफ कई आरोप लगाए थे, जिसमें अवैध फोन टैपिंग और नौकरी हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल शामिल था।

वानखेड़े ने आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण