नौसेना ने हिंद महासागर में चीनी दुस्साहस को रोकने में अहम भूमिका निभायी : वाइस एडमिरल

By भाषा | Published: December 2, 2020 06:55 PM2020-12-02T18:55:56+5:302020-12-02T18:55:56+5:30

Navy plays an important role in preventing Chinese adventurism in Indian Ocean: Vice Admiral | नौसेना ने हिंद महासागर में चीनी दुस्साहस को रोकने में अहम भूमिका निभायी : वाइस एडमिरल

नौसेना ने हिंद महासागर में चीनी दुस्साहस को रोकने में अहम भूमिका निभायी : वाइस एडमिरल

कोच्चि, दो दिसंबर नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि चीन और भारत के बीच सीमा को लेकर तनाव बढ़ने के दौरान भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी नौसेना के किसी भी दुस्साहस को रोकने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

दक्षिणी नौसैन्य कमान के कमांडिंग-इन-चीफ फ्लैग ऑफिसर वाइस एडमिरल ए के चावला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय नौसेना ने उस समय हिंद महासागर में चीन की सेना पीएलए के किसी भी दुस्साहस को रोकने का काम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि उन सबके पास संदेश चला गया कि समुद्र में किसी तरह का दुस्साहस काम नहीं आएगा। ’’

वाइस एडमिरल से एक सवाल पूछा गया था कि क्या दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में बढ़े तनाव के दौरान भारत के लिए समुद्र में भी किसी तरह की चुनौती पेश आयी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता है कि समुद्र में भारत के खिलाफ कोई शरारत करने का प्रयास करेगा। ’’

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना अपनी क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दे रही है और मित्र देशों के साथ तालमेल कर रही है। वाइस एडमिरल ने कहा, ‘‘हमारे बल के पास संचालन की क्षमता है। हम हमेशा तैयार रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Navy plays an important role in preventing Chinese adventurism in Indian Ocean: Vice Admiral

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे