पंजाब कैबिनेट बैठक में नहीं गए नवजोत सिंह सिद्धू, सीएम कैप्टन अमरिंदर पर साधा निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 6, 2019 05:16 PM2019-06-06T17:16:56+5:302019-06-06T17:16:56+5:30

लोकसभा चुनाव-2019 के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद चल रहा है। अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर आरोप लगाया था कि कि वह राज्य में कांग्रेस को ‘नुकसान’ पहुंचा रहे हैं और वह खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।

Navjot Singh Sidhu skips cabinet meet and comment over Amarinder Singh | पंजाब कैबिनेट बैठक में नहीं गए नवजोत सिंह सिद्धू, सीएम कैप्टन अमरिंदर पर साधा निशाना

पंजाब कैबिनेट बैठक में नहीं गए नवजोत सिंह सिद्धू, सीएम कैप्टन अमरिंदर पर साधा निशाना

Highlightsपंजाब में कैबिनेट के दोबारा गठन होने की संभावना चल रही है। सीएम अमरिंदर ने यह संकेत दिए हैं कि सिद्धू अपना वर्तमान पोर्टफोलियो खो सकते हैं।  

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को हुई पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में शामिल नहीं हुए। लोकसभा चुनाव-2019 के बाद पंजाब में ये पहली कैबिनेट की मीटिंग थी। नवजोत सिंह सिद्धू का कैबिनेट मीटिंग में शामिल ना होने की वजह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराजगी है। लोकसभा चुनाव-2019 के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद चल रहा है। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ना जाने के बाद सिद्धू ने कहा है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें अनुचित तरीके से कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और कुछ लोग उन्हें पार्टी से बाहर निकालना चाहते हैं। 

मीडिया से बात करते हुए सिद्धू ने कहा, 'कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए मुझ पर निशाना साधा जा रहा है, जो कि गलत है। मुझे महत्वहीन समझा जा रहा है। सिर्फ मेरे ही खिलाफ ऐक्शन क्यों लिया जा रहा है? बाकी नेताओं-मंत्रियों के खिलाफ क्यों नहीं? मैं हमेशा ही बेहतर परफॉर्मर रहा हूं।' 

बता दें कि पंजाब में कैबिनेट के दोबारा गठन होने की संभावना चल रही है। सीएम अमरिंदर ने यह संकेत दिए हैं कि सिद्धू अपना वर्तमान पोर्टफोलियो खो सकते हैं।  

अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर आरोप लगाया था कि कि वह राज्य में कांग्रेस को ‘नुकसान’ पहुंचा रहे हैं और वह खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। अमरिंदर सिंह ने यह भी मांग की है कि नवजोत सिंह सिद्धू काम नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे देना चाहिये।

Web Title: Navjot Singh Sidhu skips cabinet meet and comment over Amarinder Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे