लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिंद्धु ने दी सलाह, बठिंडा से चुनाव लड़ें 'कैप्टेन'

By भाषा | Updated: April 12, 2019 07:56 IST

बठिंडा सीट के लिए वे एक बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं, क्योंकि उनका पैतृक गांव मेहराज बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में ही आता है.केरल में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले सिद्धू मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत कौर अमृतसर या चंडीगढ़ से कांग्रेस की टिकट चाहती थी.बठिंडा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गृह जिला है और बादल की पुत्रवधू हरसिमरत कौर इस क्षेत्र से अकाली दल की सांसद हैं.

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सलाह दी है कि उन्हें बठिंडा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि कैप्टन कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा हैं और पार्टी के एक मजबूत योद्धा भी. 

बठिंडा सीट के लिए वे एक बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं, क्योंकि उनका पैतृक गांव मेहराज बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में ही आता है.केरल में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले सिद्धू मीडिया से बातचीत कर रहे थे. 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कई साल पहले बठिंडा लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र से जीत चुके हैं, जबकि उनके बेटे रणइंदर सिंह भी बठिंडा से चुनाव लड़ चुके हैं. सिद्धू ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कभी बठिंडा में नहीं रहे, इसलिए वहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे. 

नवजोत कौर अमृतसर या चंडीगढ़ से कांग्रेस की टिकट चाहती थी, लेकिन पार्टी ने उनके आग्रह को स्वीकार नहीं किया, ऐसे में वे अब किसी और सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी. केरल में चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र वायनाड में भी प्रचार करेंगे.

बठिंडा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गृह जिला है और बादल की पुत्रवधू हरसिमरत कौर इस क्षेत्र से अकाली दल की सांसद हैं. 

हालांकि, अकाली दल ने अभी यह साफनहीं किया है कि बठिंडा से फिर हरसिमरत को उम्मीदवार बनाया जाएगा या पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल खुद चुनाव लड़ेंगे. 

हरसिमरत हों, चाहे सुखबीर, इनके मुकाबले बठिंडा में कांग्रेस को मजबूत उम्मीदवार की तलाश है, इसलिए सिद्धू ने इसके लिए पार्टी आलाकमान को कैप्टन के नाम का सुझाव दिया है. इस सुझाव ने एक नई चुनावी चर्चा को जन्म दे दिया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

बॉलीवुड चुस्कीThe Great Indian Kapil Show 3: लो जी ठोको ताली?, एक कुर्सी पाज्जी के लिए प्लीज, कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, जानिए अर्चना पूरन सिंह का क्या...

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है