लाइव न्यूज़ :

घमासान जारी! नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

By विनीत कुमार | Updated: September 28, 2021 15:52 IST

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी और ट्विटर पर भी उसे शेयर कर अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे का ऐलान किया।सिद्धू ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने इस्तीफे की बात कही है।माना जा रहा है कि पंजाब मंत्रिमंडल विस्तार से सिद्धू खुश नहीं थे।

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिदधू ने सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे के पत्र को ट्विटर पर भी साझा किया है। उन्होंने इस चिट्ठी में लिखा है कि वे पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे के साथ समझौता नहीं कर सकते। इसलिए इस्तीफा दे रहे है। साथ ही उन्होंने लिखा कि वे कांग्रेस की सेवा करते रहेंगे।

सिद्धू ने पत्र में लिखा, ‘किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं। इसलिए, मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करना जारी रखूंगा।’

सिद्धू का इस्तीफा इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि हाल में पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद छोड़ना पड़ा था। माना गया कि इसके पीछे सिद्धू खेमे के विधायकों का दबाव था। इसके बाद अमरिंदर सिंह की नराजगी की बातें सामने आई थीं। साथ ही ये भी खबर आई कि मंगलवार को अमरिंदर सिंह दिल्ली आ रहे हैं और भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। 

अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि बताया जा रहा है कि पंजाब मंत्रिमंडल विस्तार से सिद्धू खुश नहीं थे।

बता दें कि अमरिंदर ने इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वह सिद्धू को बतौर सीएम स्वीकार नहीं करेंगे। अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ‘अनुभवहीन’ भी करार दिया था और कहा था कि पंजाब इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव में वह मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे।

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव है और ऐसे समय में गुटबाजी के कारण राज्य में पार्टी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसअमरिन्दर सिंहCharanjit Singh Channiसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण