लाइव न्यूज़ :

मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश से नवजोत सिंह सिद्धू ने की मुलाकात, साथ में तस्वीर ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 7, 2023 11:24 IST

20 मई 2022 को अमृतसर से पूर्व विधायक नवजोत सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से मुलाकात की।सिद्धू ने खड़गे और रमेश से मुलाकात की तस्वीरें टि्वटर पर साझा की।सिद्धू ने गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से मुलाकात की। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने खड़गे और रमेश से मुलाकात की तस्वीरें टि्वटर पर साझा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "9 बार विधायक, तीन बार सांसद, वंचितों के लिए चैंपियन, सच्चाई की आवाज...विश्वसनीयता आपका नाम है मल्लिकार्जुन खड़गे।"

उन्होंने आगे लिखा, "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष से मिले और उनका आशीर्वाद लिया, वह पार्टी के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए।" गौरतलब है कि इससे पहले सिद्धू ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी। सिद्धू ने कहा कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है या धमकाया जा सकता है, लेकिन वह पंजाब और अपने नेताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेंगे। 

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल और प्रियंका से मुलाकात की तस्वीर टि्वटर पर साझा की थी। 20 मई 2022 को अमृतसर से पूर्व विधायक नवजोत सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया था।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूमल्लिकार्जुन खड़गेJairam Ramesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप