लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर पूर्वी तो भगवंत मान ने धुरी से भरा पर्चा, दोनों नेताओं ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 29, 2022 14:10 IST

पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में पंजाब कांग्रेस प्रमुख और अमृतसर पूर्व से पार्टी के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। सिद्धू के अलावा आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने भी आज संगरूर ज़िले के धूरी से नामांकन दाखिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू ने आज अमृतसर पूर्वी से अपना पर्चा भर दिया है। आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने भी आज धूरी से नामांकन दाखिल किया। पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए एक ही चरण में वोट पड़ेंगे।

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस प्रमुख और अमृतसर पूर्व से पार्टी के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, नामांकन दाखिल करने के बाद सिद्धू ने कहा कि ये शहर (अमृतसर) गुंडागर्दी नहीं चाहता, लोकतंत्र को डंडा तंत्र बनाना नहीं चाहता। इस शहर का भरोसा कांग्रेस पर था, है और रहेगा। बता दें कि वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने शुक्रवार को हलका मजीठा और अमृतसर पूर्वी से अपना पर्चा भर दिया है। बता दें कि अमृतसर पूर्वी पंजाब की सबसे हॉट सीट बन चुकी है। 

वहीं, शुक्रवार को मजीठिया ने नामांकन भरने के बाद सिद्धू पर जमकर निशाना साधा था। ऐसे में उन्हें प्रेस कांफ्रेंस में कहते हुए देखा गया कि जो (सिद्धू) अपनी बहन-मां का नहीं हुआ, बाकियों का क्या होगा। दरअसल, मजीठिया सिद्धू की बहन सुमन तूर को लेकर पूछा गया था, जिसके बाद उन्होंने सिद्धू की बहन तूर की तरफ से चंडीगढ़ में की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कोई बयान देने से मना कर दिया। मगर आखिरी में बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि उनके (सिद्धू) बहन के साथ व्यक्तिगत मसले हो सकते हैं, लेकिन जो व्यक्ति अपनी बहन और मां का ना हो सका, वह बाकियों का क्या होगा।

वहीं, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने शनिवार को संगरूर ज़िले के धूरी से नामांकन दाखिल किया। ऐसे में अपना पर्चा भरने के बाद मान ने कहा कि आज मैंने नामांकन दायर किया है। मुझे उम्मीद है कि मुझे लोगों का प्यार मिलेगा। लोग बदलाव चाहते हैं।  बता दें कि पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए एक ही चरण में वोट पड़ेंगे। पहले इसके लिए तारीख 14 फरवरी थी, लेकिन अब चुनाव आयोग ने इसे बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया है। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसआम आदमी पार्टीभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील