लाइव न्यूज़ :

नवीन पटनायक और वाईएस जगनमोहन रेड्डी नौ नवंबर को मुलाकात करेंगे

By भाषा | Updated: November 7, 2021 22:28 IST

Open in App

भुवनेश्वर, सात नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और आंध्र प्रदेश के उनके समकक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी मंगलवार को यहां बैठक करेंगे और दोनों राज्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक मंगलवार को यहां शाम पांच बजे लोक सेवा भवन में होगी और इस दौरान कोरापुट जिले में कोटिया के गांवों, वामसधारा नदी पर बैराज बनाने और गोदावरी नदी पर पोलावरम बहुद्देश्यीय परियोजना पर चर्चा होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि कोटिया के 28 गांवों में से 16 गांवों को लेकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच विवाद है और इस दौरान दोनों मुख्यमंत्री इसके समाधान पर चर्चा करेंगे। हालांकि, कोटिया का मामला अदालत के समक्ष विचाराधीन हैं। दोनों राज्यों ने इस मामले पर उच्चतम न्यायालय का रुख किया है और अदालत ने वर्ष 2006 में यथा स्थिति बनाने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, आंध्र प्रदेश सरकार ने इस साल फरवरी में तीन गांवों में नाम बदलकर पंचायत चुनाव कराया था।

गौरतलब है कि हाल में उस समय दोनों राज्यों में तनाव बढ़ गया था जब ओडिशा की सीमा से लगे विजयनगरम के गांवों में आंध्र प्रदेश के अधिकारियों को प्रवेश करने से रोका गया था। ओडिशा पुलिस ने आंध्र प्रदेश से लोगों की आवाजाही रोकने के लिए इन गांवों के आसपास अवरोधक भी लगा दिए थे।

अधिकारियों ने बताया कि वामसधारा नदी पर नेरादी बैराज बनाने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि इस साल जून में वामसधारा जल विवाद प्राधिकरण ने आंध्र प्रदेश के पक्ष में फैसला दिया और नेरादी बैराज का काम जारी रखने की अनुमति दी। इस बैराज की वजह से ओडिशा के रायगढ़ा और गजपति जिलों की करीब 106 एकड़ जमीन के जलमग्न होने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर