लाइव न्यूज़ :

'तीन लोग बैठे हैं...उनमें से एक राहुल गांधी,' पंजाब कांग्रेस की हालत पर गांधी परिवार पर बरसे नटवर सिंह

By विनीत कुमार | Updated: September 30, 2021 18:46 IST

नटवर सिंह पंजाब कांग्रेस में जारी उथलपुथल को लेकर गांधी परिवार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई पद नहीं है फिर भी वे फैसले ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी समेत पूरे गांधी परिवार पर नटवर सिंह ने साधा निशाना'कांग्रेस की स्थिति के लिए लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं, इसमें एक राहुल गांधी हैं जिनके पास कोई पद भी नहीं है'

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह ने पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच राहुल गांधी समेत पूरे गांधी परिवार पर निशाना साधा है। नटवर सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास कोई पद नहीं है लेकिन वे सभी मामलों में फैसले ले रहे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार नटवर सिंह ने कांग्रेस के मौजूदा हालात पर कहा, ये बिल्कुल ठीक नहीं है। इसके लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं। इसमें एक राहुल गांधी हैं जिनके पास कोई पद भी नहीं है लेकिन फैसले ले रहे हैं।

नटवर सिंह ने साथ ही कहा कि अब न तो कभी वर्किंग कमिटी की मीटिंग होती है और न कभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुलाई जाती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाए जाने पर नटवर सिंह ने कहा कि अब न तो कभी वर्किंग कमिटी की मीटिंग होती है और न कभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुलाई जाती है। राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने का फैसला लिया है, जिनका 52 साल का लंबा अनुभव रहा है।

'कांग्रेस की इस हालत के लिए गांधी परिवार जिम्मेदार'

नटवर सिंह ने न्यूज -18 नेटवर्क से भी बात करते हुए गांधी परिवार को मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। यह पूछे जाने पर कि क्या वे कांग्रेस की स्थिति के लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं? नटवर सिंह ने कहा, 'हां, मैं कहता हूं। फैसले कौन ले रहा है? गुलाम नबी आजाद नहीं, एके एंटनी नहीं। कार्यसमिति में कोई नहीं है। यह एख परिवार है जो फैसले ले रहा है।'

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के पहले भी सोनिया गांधी के साथ  मतभेद सामने आ चुके हैं। इसी के बाद वे कांग्रेस से अलग हो गए थे।। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा, 'गांधी परिवार परिवर्तन नहीं होने देंगे। तीनों किसी को इजाजत नहीं देंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'राहुल गांधी 2002 से कांग्रेस पार्टी में काम कर रहे हैं। वह तब से सांसद हैं। उनकी उम्र 50 साल से अधिक है। उसकी बहन उससे थोड़ी छोटी है। वे युवा नहीं हैं। वे अधेड़ उम्र के दरवाजे पर हैं। कांग्रेस को युवा लोगों की जरूरत है।'

टॅग्स :Natwar Singhकांग्रेसअमरिन्दर सिंहपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील