लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: डेप्युटी सीएम पर सस्पेंस जारी, 22 दिसंबर के बाद तय किया जाएगा नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 12:41 IST

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार आज महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत साबित करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा का दो दिवसीय सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है।22 दिसबंर को नागपुर विधानसभा सत्र समाप्त हो रहा है।

महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद के लिए अभी सस्पेंस जारी है। कांग्रेस नेता प्रफुल पटेल ने शनिवार (30 नवबंर) को दावा करते हुए कहा कि डेप्युटी सीएम का पद एनसीपी के पास है और हम नागपुर विधानसभा सत्र के बाद इस पद को भरेंगे जो 22 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। 

इससे पहले एनसीपी नेता अजित पवार ने शुक्रवार को कहा था कि महाराष्ट्र विकास आघाडी के घटकों के बीच हुए समझौते के अनुसार उनकी पार्टी को उपमुख्यमंत्री पद मिलेगा, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस से होगा। पवार का बयान इन खबरों के बीच आया है कि कांग्रेस अब उपमुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है और राकांपा को अध्यक्ष पद देने के लिए तैयार है।उल्लेखनीय है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी और उनके साथ शिवसेना, राकांपा तथा कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के चयन का फैसला राकांपा द्वारा किए जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।’’

वहीं, शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार आज महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत साबित करेगी। विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है। पहले ही दिन सदन में नए मंत्रियों के परिचय के बाद विश्वास मत हासिल किया जाएगा।

रविवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा जिसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। नए विधानसभा अध्यक्ष इसके बाद विधानसभा में नेता विपक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ठाकरे को बहुमत साबित करने के लिये तीन दिसंबर तक का वक्त दिया है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारप्रफुल्ल पटेलराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील