लाइव न्यूज़ :

National Herald Case: सत्ता में बैठे लोगों को इतना गुरूर, लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा, सीएम गहलोत और बघेल ने केंद्र सरकार पर किया हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 13, 2022 19:20 IST

National Herald Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में ED के समक्ष पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे। एजेंसी ने कई सवाल किए। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के समर्थन में मार्च निकाला, कई लोगों को हिरासत में ले लिया।इलाके में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी थी।प्रियंका गांधी ने तुगलक रोड थाने पहुंचकर नेताओं से मिलीं।

National Herald Case: कांग्रेस ने कथित धनशोधन के मामले में राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेशी को लेकर सोमवार को भाजपा और कांग्रेस में तीखा हमला हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके देश में आतंक फैला दिया है।

नेशनल हेराल्ड मामले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना 1937 में हुई थी और तब से ही कांग्रेस पार्टी इसे इमदाद करती आई है। मीडिया के लोगों को पता है कि प्रिंट मीडिया जहां जहां छप रहा है उसकी क्या स्थिति है, वो ज्यादातर घाटे में चलता है। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को इतना गुरूर है कि उन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है वो सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं और उसमें वो सफल भी हो रहे हैं, लेकिन उसकी भी एक सीमा होती है।

देश में दंगे हो रहे हैं, आग लग रही है, तनाव और झगड़े हो रहे हैं सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। विपक्ष लगातार ये कह रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी को पूरे देश से अपील करनी चाहिए कि लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें, पर ये कहने में भी मोदी जी को और अमित शाह जी को  संकोच है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड के मामले में ED ने तलब किया है, इसके ख़िलाफ़ हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। हम इसका विरोध करते हैं।

केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूजे के लिए बने हैं। जिस तरह से भ्रष्टाचार के कुएं से कांग्रेसी कंकालों का कोताहल दिखाई दे रहा है इससे एक बात साफ है कि कितनी बुरी तरह से कांग्रेस पार्टी फैमिली फोटो फ्रेम में फिक्स हो चुकी है।

ये हंगामा इस बात को साफ करता है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। क़ानून को अपना काम करने दीजिए। हंगामे से क़ानून पर असर नहीं पड़ेगा। मैंने भ्रष्टचार के खिलाफ क्रांति देखी है, भ्रष्टचार के पक्ष में क्रांति पहली बार देखने को मिल रही है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी देश के एक सांसद हैं। ED के बुलाने पर उनको जाना चाहिए और अपना पक्ष ED के सामने रखना चाहिए। भारत का संविधान इतना मजबूत है कि अगर आप निर्दोष हैं तो आपको सजा नहीं मिलेगी।

टॅग्स :Rahul Guptaसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीअशोक गहलोतभूपेश बघेलBhupesh Baghel
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप