लाइव न्यूज़ :

National Games Dhinidhi Desinghu: कौन हैं 14 वर्षीय धीनिधि देसिंघु?, राष्ट्रीय खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीतकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 21:12 IST

National Games Dhinidhi Desinghu: देसिंघु ने महिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में दो मिनट और 3.24 सेकंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देNational Games Dhinidhi Desinghu: तैराक ने इसके अलावा महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई और 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल में भी स्वर्ण पदक जीते। National Games Dhinidhi Desinghu: रिकॉर्ड हशिका रामचंद्र के नाम था, जो उन्होंने गुजरात में 2022 के खेलों के दौरान बनाया था।National Games Dhinidhi Desinghu: महाराष्ट्र की अदिति सतीश हेगड़े (2:09.74) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

National Games Dhinidhi Desinghu: पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी चौदह वर्षीय धीनिधि देसिंघु ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय खेलों की तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरीं जबकि कर्नाटक ने अपनी ख्याति के अनुरूप दबदबा बनाकर पांच स्वर्ण और दो रजत पदक अपनी झोली में डालें। पेरिस ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने यहां गोलापार में मानसखंड तरणताल में तैराकी प्रतियोगिताओं के शुरुआती दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल और पुरुषों की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीते। देसिंघु ने महिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में दो मिनट और 3.24 सेकंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

इससे पहले का रिकॉर्ड हशिका रामचंद्र के नाम था, जो उन्होंने गुजरात में 2022 के खेलों के दौरान बनाया था। कर्नाटक की इस तैराक ने इसके अलावा महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई और 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल में भी स्वर्ण पदक जीते। महिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल में दिल्ली की भव्या सचदेवा (2:08.68) और महाराष्ट्र की अदिति सतीश हेगड़े (2:09.74) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई में देसिंघु ने 1:03.62 का समय निकाला और दिन में दूसरी बार पोडियम के शीर्ष पर पहुंची। कर्नाटक की ही नायशा शेट्टी (1:04.81) ने रजत जबकि ओडिशा की सृष्टि उपाध्याय (1:05.20) ने कांस्य पदक जीता। देसिंघु ने इसके बाद नीना वेंकटेश, शालिनी आर दीक्षित और लतीशा मंधाना के साथ मिलकर 4:01.58 के समय के साथ कर्नाटक को महिलाओं की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक दिलाया। महाराष्ट्र (4:02.17) और तमिलनाडु (4:08.81) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।

कर्नाटक ने पुरुषों की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल में श्रीहरि नटराज, अनीश एस गौड़ा, आकाश मणि और चिनतन एस शेट्टी की टीम के साथ 3:26.26 का समय लेकर राष्ट्रीय खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु (3:29.92) और गुजरात (3:32.23) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किया।

नटराज ने पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में 1:50.57 का समय लेकर दिन का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक के उनके साथी अनीश एस गौड़ा (1:52.42) और केरल के अनुभवी तैराक साजन प्रकाश (1:53.73) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

दिन की एकमात्र तैराकी स्पर्धा जिसमें कर्नाटक ने स्वर्ण नहीं जीता वह पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई थी जिसमें तमिलनाडु के बेनेडिक्शन रोहित ने 53.89 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। महाराष्ट्र के मिहिर अम्ब्रे (54.24) दूसरे स्थान पर रहे जबकि साजन प्रकाश (54.52) ने दिन का अपना दूसरा कांस्य पदक जीता।

टॅग्स :राष्ट्रीय खेलउत्तराखण्डकर्नाटकतैराकी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब