लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस पदक पर शेख अब्दुल्ला की तस्वीर की जगह लगाया जाएगा राष्ट्रीय चिह्न

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 24, 2022 10:55 IST

सामान्य प्रशासन विभाग ने 25 जनवरी को जारी एक अन्य आदेश में कहा था कि 'शेर-ए-कश्मीर पुलिस पदक' का नाम बदलकर 'जम्मू-कश्मीर पुलिस पदक' कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस पदक 2001 में स्थापित किए गए थे और नए साल, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर दो श्रेणियों वीरता और मेधावी में दिए जाते हैं। नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के संस्थापक अब्दुल्ला ने जम्मू और कश्मीर की तत्कालीन रियासत के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में काम किया है।

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की सरकार ने सोमवार को ऐलान किया कि पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की तस्वीर जम्मू-कश्मीर पुलिस पदकों पर अब नहीं दिखेगी। सरकार ने इसे राष्ट्रीय चिह्न से बदलने का फैसला किया है। मालूम हो, शेख अब्दुल्ला को 'शेर-ए-कश्मीर' के नाम से जाना जाता है। नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के संस्थापक अब्दुल्ला ने जम्मू और कश्मीर की तत्कालीन रियासत के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में काम किया है।

एक आधिकारिक अधिसूचना में वित्तीय आयुक्त और अतिरिक्त मुख्य सचिव राज कुमार गोयल ने कहा, "जम्मू और कश्मीर पुलिस पदक योजना के पैरा 4 में संशोधन में शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला जो पदक के किनारे उभरा हुआ है उसे 'भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रतीक' से बदल दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर राज्य के प्रतीक के साथ अंकित दूसरी तरफ 'शौर्य के लिए जम्मू और कश्मीर पुलिस पदक' और सराहनीय सेवा के लिए जम्मू और कश्मीर पुलिस पदक के रूप में अंकित किया जाएगा।" 

पुलिस पदक 2001 में स्थापित किए गए थे और नए साल, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर दो श्रेणियों वीरता और मेधावी में दिए जाते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 25 जनवरी को जारी एक अन्य आदेश में कहा था कि 'शेर-ए-कश्मीर पुलिस पदक' का नाम बदलकर 'जम्मू-कश्मीर पुलिस पदक' कर दिया गया है। जनवरी का आदेश सरकार द्वारा 'शेर-ए-कश्मीर' के नाम से मशहूर शेख अब्दुल्ला की जयंती पर छुट्टी रद्द करने के कुछ दिनों बाद आया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनेशनल कॉन्फ्रेंसजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ