लाइव न्यूज़ :

National Education Day 2023: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस? जानिए तिथि, इतिहास और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: November 9, 2023 15:31 IST

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रति वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर साल 11 नवंबर को मनाया जाता हैयह दिवस दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मनाया जाता हैHRD मिनिस्ट्री द्वारा 2008 से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जा रहा है

National Education Day 2023: विद्यां ददाति विनयं, विनयाद् याति पात्रताम्। पात्रत्वात् धनमाप्नोति,धनात् धर्मं ततः सुखम्॥ अर्थात विद्या विनय देती है, विनय से पात्रता आती है, पात्रता से धन आता है, धन से धर्म होता है, और धर्म से सुख प्राप्त होता है। संस्कृत का यह श्लोक है, हमारे जीवन में शिक्षा के महत्व को दर्शाता है।

शिक्षा के महत्व को समझने अथवा समझाने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर साल 11 नवंबर को मनाया जाता है। हमारे संविधान के तहत भी शिक्षा मनुष्य का मौलिक अधिकार है। इससे एक शिक्षित समाज और एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के बारे में।  

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस?  राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। उन्होंने 1947 से 1958 तक इस पद पर कार्य किया। शिक्षा को बेहतर और सुलभ बनाने की दिशा में उनके काम की सराहना और सम्मान किया जाता है। शिक्षा और शैक्षणिक संस्थानों के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जाता है - उसी को मनाने के लिए, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। 2008 से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का महत्व राष्ट्रीय शिक्षा दिवस स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में मनाया जाता है। सेमिनार, सम्मेलन और गतिविधियों सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करके लोग शिक्षा के महत्व, साहित्यिक महत्व और देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा को सुलभ बनाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाते हैं।

टॅग्स :नेशनल एजुकेशन पालिसीMinistry of Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

भारतराष्ट्रीय अभियंता दिवसः विकास की नींव रखने वाले दृष्टा थे विश्वेश्वरैया

भारतसशक्त भारत का आधार है राष्ट्रीय शिक्षा नीति

पाठशालाVIBGYOR Group of School: जानिए कैसे एक अंतरराष्ट्रीय बोर्ड बहुविषयक शिक्षा के माध्यम से कर रहा है समग्र शिक्षा प्रदान

भारतराष्ट्रीय शिक्षा नीति का लाभ समान रूप से देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना चाहिएः डॉ. केशरी लाल वर्मा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम