लाइव न्यूज़ :

Video: राहुल गांधी को भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने बताया इच्छाधारी चुनावी हिंदू, कहा- चुनाव आते ही जाने लगते हैं मंदिर

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 6, 2022 14:02 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इच्छाधारी चुनावी हिंदू बताया और कहा कि वो चुनाव आते ही मंदिर जाने लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इच्छाधारी चुनावी हिंदू बताया।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तभी धार्मिक स्थलों का दौरा करते हैं जब चुनाव करीब होते हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें इच्छाधारी चुनावी हिंदू बताया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि वायनाड के सांसद तभी धार्मिक स्थलों का दौरा करते हैं जब चुनाव करीब होते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता के हाल ही में गुजरात में किसानों को 3 लाख रुपए तक के कर्ज माफी के चुनावी वादे का भी विरोध किया।

मिश्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "राहुल जी इच्छाधारी चुनावी हिंदू हैं। चुनाव आते ही वह मंदिर-मंदिर जाने लगते हैं।" उन्होंने एक अन्य ट्वीट के जरिए कहा कि चुनाव आने पर राहुल जी सिर्फ झूठे चुनावी वादे करते हैं और इस बात को गुजरात के साथ पूरे देश की जनता अच्छी तरह जानती है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने 10 दिनों में किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का झूठा वादा किया था।

गांधी ने सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 'परिवर्तन संकल्प रैली' में कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर उनकी पार्टी ने सरकार बनाई तो गुजरात में किसानों को 3 लाख रुपए तक की कर्ज माफी, 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर, 3300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीNarottam Mishraकांग्रेसगुजरात विधानसभा चुनाव 2022मध्य प्रदेश चुनावMadhya Pradesh Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर