लाइव न्यूज़ :

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस से समान नागरिक संहिता पर रुख स्पष्ट करने को कहा, बोले- 'स्वरा भास्कर संग पदयात्रा करने से...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 2, 2022 14:46 IST

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस से समान नागरिक संहिता पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस से समान नागरिक संहिता पर रुख स्पष्ट करने को कहा।उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर, सुशांत सिंह और कन्हैया कुमार के साथ चलना भारत जोड़ो यात्रा नहीं है।उन्होंने कहा कि जब धारा 370 हटती है, सीएए लागू होता है और तीन तलाक पर प्रतिबंध लगता है तो भरत एकजुट हो जाता है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस से समान नागरिक संहिता पर रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर, सुशांत सिंह और कन्हैया कुमार के साथ चलना भारत जोड़ो यात्रा नहीं है। उज्जैन में राहुल गांधी के साथ स्वरा भास्कर के पदयात्रा करने के एक दिन बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "जब धारा 370 हटती है, सीएए लागू होता है और तीन तलाक पर प्रतिबंध लगता है तो भरत एकजुट हो जाता है।"

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "राहुल गांधी जी आपको समझना चाहिए कि हमारा भारत स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार और सुशांत सिंह जैसों के साथ पदयात्रा करने से नहीं जुड़ता। भारत जुड़ता है जब धारा 370 हटती है, सीएए लागू होता है, तीन तलाक जैसी कुप्रथा खत्म की जाती है। अब समय आ गया है कि देश की एकता और अखंडता के लिए समान नागरिक संहिता की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जाए।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरा कमलनाथ जी से आग्रह है कि वे कॉमन सिविल कोड पर अपना नजरिया जनता के सामने रखें।" इस बीच मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा, "सीएम की सोच और बयान सही है। वह इसे अमल में भी लाएंगे। समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। जो लोग एक से अधिक विवाह कर सकते हैं वे आदिवासियों की भूमि पर कब्जा कर सकते हैं और अन्य दुष्कर्मों में लिप्त हो सकते हैं। यह रुकना चाहिए।"

भदौरिया ने आगे कहा, "मैं एक विशेष समुदाय के सदस्यों को आदिवासी महिलाओं से शादी करते, उनकी भूमि पर अतिक्रमण करते और उन्हें प्रताड़ित करते हुए देखता हूं। उन्हें 4 शादियां करने का अधिकार किसने दिया? यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को इस राज्य और देश में लागू किया जाना चाहिए और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।"

टॅग्स :Narottam Mishraस्वरा भाष्करकांग्रेसकमलनाथkamalnath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?