लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Singhbhum: 'कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं', चुनावी सभा में बोले मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 3, 2024 18:09 IST

Narendra Modi In Singhbhum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झारखंड में थे। यहां उन्होंने सिंहभूम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा, कांग्रेस की नजर एससी, एसटी, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने पर हैपीएम ने कहा कि कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैंपीएम ने कहा, हमारे प्रयास से झारखंड में 18 लाख लोगों को पक्के घर मिले हैं

Narendra Modi In Singhbhum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झारखंड में थे। यहां उन्होंने सिंहभूम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। पीएम ने कहा कि अब कांग्रेस की नजर एससी, एसटी, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने पर है। कांग्रेस को गुस्सा इसलिए है, क्योंकि आदिवासी, दलित, गरीब और ओबीसी बीजेपी का समर्थन करते हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं।

ये धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी ने आदिवासी भाई-बहनों के लिए मकान, बिजली, पानी और गैस सिलेंडर जैसी सुविधाएं दी है। हमारे प्रयास से झारखंड में 18 लाख लोगों को पक्के घर मिले हैं। ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को यहां हर महीने मुफ्त राशन मिल रहा है ताकि गरीब के घर का बच्चा भूखा न सोए। ये आपका बेटा मोदी दिल्ली में बैठा है, जो आपका दर्द जानता है। इसलिए मैंने कहा- चाहे डॉक्टर हो, इंजीनियर हो, वैज्ञानिक हो वो अपनी भाषा में पढ़ेगा तो वो भी डॉक्टर, इंजीनियर और  वैज्ञानिक बनेगा। हमारे लिए आदिवासियों का विकास पहली प्राथमिकता है।

आदिवासी समाज के विकास के लिए अलग जनजातीय मंत्रालय बीजेपी ने बनाया, अटल जी ने बनाया। आज आदिवासी क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी एकलव्य स्कूल बनवा रही है। लेकिन, कांग्रेस और जेएमएम में लूट और भ्रष्टाचार करने की रेस चल रही है। पीएम ने कहा कि यहां कांग्रेस सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। यहां तक कि नोटों को गिनने के लिए बैंकों से मशीनें लानी पड़ी। इन्होंने आदिवासियों की जमीनें लुटने के बाद हमारे देश की सेना की जमीन पर भी आंख गड़ा कर रखी है।

इतना बड़ा जमीन घोटाला जेएमएम के लोगों ने किया है। कांग्रेस और जेएमएम ने मिलकर झारखंड के मान-सम्मान को चोट पहुंचाई है। झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर हमारे आदिवासी भाई-बहनों का अधिकार है, लेकिन जेएमएम और कांग्रेस इसे अपनी जागीर समझती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीझारखंडसिंहभूम लोकसभा सीटसिंहभूमलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण