लाइव न्यूज़ :

BJP National Convention 2024: पीएम मोदी ने रखी पहली शर्त '370 का आंकड़ा पार करना ही होगा'

By धीरज मिश्रा | Updated: February 18, 2024 14:49 IST

BJP National Convention 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगर एनडीए को 400 का आंकड़ा पार करना है तो भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगा। उन्होंने कहा कि एक ही शर्त है सरकार में भाजपा की दोबारा और दमदार वापसी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को किया संबोधित 400 का आंकड़ा पार करना है तो भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगाअब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है

BJP National Convention 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगर एनडीए को 400 का आंकड़ा पार करना है तो भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगा। उन्होंने कहा कि एक ही शर्त है सरकार में भाजपा की दोबारा और दमदार वापसी। उन्होंने कहा कि अब तो विपक्ष के नेता भी एनडीए सरकार 400 पार के नारे लगा रहे हैं।

पीएम मोदी ने यह बातें दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन संबोधन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूं। भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है।

लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है। उन्होंने कहा कि हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं। जिन लोगों को किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें सिर्फ पूछा ही नहीं बल्कि उन्हें पूजा भी है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में महज अब कुछ ही दिन बाकी हैं और ऐसे में भाजपा के इस दो दिवसीय अधिवेशन में पीएम मोदी का संबोधन भाजपा का मनोबल बढ़ाने का काम करेगा। 

10 साल दुर्गामी निर्णयों के नाम है

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बीते 10 वर्ष के बारे में बताया कि कैसे इन सालों में साहसी फैसलों और दुर्गामी निर्णयों के नाम रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर हमने 5 सदियों का इंतजार समाप्त किया है। 7 दशक बाद देश को अनुच्छेद 370 से मुक्ति मिली है। 4 दशक बाद वन रैंक, वन पेंशन की मांग पूरी हुई है, 3 दशक बाद देश को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मिली है। 3 दशक बाद लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को आरक्षण मिला है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPदिल्लीयोगी आदित्यनाथअमित शाहराजनाथ सिंहनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?