लाइव न्यूज़ :

मोदी ने सहारनपुर रैली में दिया अविश्वास प्रस्ताव का असली जवाब, उल्टा पड़ गया विपक्ष का दांव?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 21, 2018 13:46 IST

नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब नहीं दे पाए गले पड़ गए। जानें पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें...

Open in App

सहारनपुर, 21 जुलाईः शुक्रवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव गिराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेवर आक्रामक हो चुके हैं। इसका प्रमाण शनिवार को सहारनपुर किसान रैली में देखने को मिला। अविश्वास प्रस्ताव लाने पर उन्होंने विपक्षी दलों को खूब घेरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम उनसे अविश्वास प्रस्ताव लाने का कारण पूछते रहे लेकिन जब वो जवाब नहीं दे पाए तो गले पड़ गए। पीएम मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, 'एक के बाद एक दल साथ हो जाते हैं तो दल-दल हो जाता है। और जितना ज्यादा दलदल होता है उतना ही अच्छा कमल खिलता है।' प्रधानमंत्री ने अविश्वास प्रस्ताव को लोकतंत्र की आत्मा पर हमला बताया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र सरकार की योजनाएं भी गिनाईं।

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातेंः-

- जब 90 हजार करोड़ इधर-उधर हो जाए तब कितनों की दुकानें बंद हो गई। गलत काम बंद कर दे, हेरा बंद कर दे तो ऐसी सरकार पर वो भरोसा करेंगे क्या?

- लोकसभा में जितने कम उनके आंकड़े थे उससे भी कम उनकी सोच है। आज देश बदल चुका है ये उनको समझना होगा। जब तक देश की शक्ति साथ रहेगी कुछ ना होगा। जब दल के दल हो तो दलदल हो जाता है। जितना ज्यादा जलदल होता है उतना ज्यादा कमल खिलता है।

- बिजली की आवश्कता को यूपी तेजी से पूरी कर रहा है। कई प्रोजेक्ट राज्य सरकार चला रही है। अपूर्ण और असंवेदनशील सोच ने देश और देश के किसानों का बहुत बड़ा नकुसान किया। सिंचाई से जुड़ी परियोजना को दशकों तक पिछली सरकार ने लटकाए रखा। हम 2022 के न्यू इंडिया के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। योगी की सरकार इस लक्ष्य को पाने में जुटी हुई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अविश्वास प्रस्तावनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए