लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Exclusive Interview: राफेल मुद्दे पर पीएम मोदी का जवाब, सेना और आतंकवाद भी जरूरी मुद्दा, जानें इंटरव्यू से जुड़ी खास बातें

By धीरज पाल | Updated: April 26, 2019 20:26 IST

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी वाराणसी से दोबारा चुनाव लड़ने वाले हैं। पीएम मोदी ने न्यूज चैनल आजतक को अपना इंटरव्यू दिया। जानिए, इस इंटरव्यू से जुड़ी कुछ खास बातें...

Open in App

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। पीएम मोदी ने न्यूज चैनल आजतक को अपना इंटरव्यू दिया। इससे पहले पीएम मोदी ने अभिनेता अक्षय कुमार को गैर-राजनीतिक इंटरव्यू दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों,  पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर, रोजगार, राफेल और कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। 

आइए जानते हैं पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा- 

- पीएम मोदी ने कहा कि 35 साल तक भीक्षा मांगकर खाना खाया हूं। - मोदी एक ब्रांड नहीं बल्कि एक जिंदगी है। - प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने रोजगार को लेकर झूठ बोला है इनका झूठ उजागर करना हमारा काम है।- पीएम मोदी ने कहा कि इस बार हमने इलेक्शन टूरिज्म को बढ़ावा दिया है।- ईवीएम पर पीएम मोदी ने कहा कि ईवीएम पर बेबुनियाद चर्चा हो रही है। - उन्होंने जम्मू-कश्मीर, ईवीएम और विपक्ष से जुड़े हर मुद्दे का जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे का हल सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के फॉर्मूले से ही निकल पाएगा।- रोजगार मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि हर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोजगार बढ़ा है।- कश्मीर का सबसे बड़ा नुकसान धारा 370 ने किया है। - पीएम मोदी ने कहा कि अमेठी में आज दुनिया की टॉप मोस्ट रायफल बन रही है। भारत का मार्केट ही 10 लाख का है। - राफेल पर मोदी ने कहा जनता के मन में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। - विवाद करने वालों पर काउंटर क्वेश्चन किया जाए। काउंटर करने पर दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। - पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि तीन चरण के चुनाव तक विरोधियों का फोकस गाली पर था।

पीएम मोदी वाराणसी से दोबारा चुनाल लड़ने वाले हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने  9.30 बजे बूथ प्रमुखों और नामांकन के मौके पर NDA के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। जिसमें  शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिरोमणी अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, एलजेपी के राम विलास पासवान मौजूद रहे।नामांकन से पहले पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के पैर छुए थे।  

नामांकन  के पहले पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के काल भैरव मंदिर पहुंचे थे। यहां पूजा करने के बाद वे नामांकन भरने के लिए निकले थे। 

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बनारस से पीएम मोदी को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने और कांग्रेस नेता अजय राय ने चुनौती दी थी।  केजरीवाल को दो लाख से ज्यादा वोट भले मिले हों, लेकिन उन्हें पीएम मोदी से तीन लाख 80 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। 

नरेंद्र मोदी को पाँच लाख 81 हजार वोट मिले थे, वहीं अरविंद केजरीवाल को दो लाख नौ हजार मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय  तीसरे स्थान पर रहे थे, लेकिन उन्हें 75 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos