महाराष्ट्र के इन नेताओं को मिला नरेंद्र मोदी कैबिनेट 2019 में मौका

By धीरज पाल | Published: May 31, 2019 05:12 AM2019-05-31T05:12:20+5:302019-05-31T05:12:20+5:30

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया।

Narendra Modi Cabinet List 2019: List of Ministers from maharashtra who took oath today in swearing in ceremony | महाराष्ट्र के इन नेताओं को मिला नरेंद्र मोदी कैबिनेट 2019 में मौका

महाराष्ट्र के इन नेताओं को मिला नरेंद्र मोदी कैबिनेट 2019 में मौका

Highlightsभाजपा-शिवसेना ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत हासिल की। इसमें भाजपा को 23 और शिवसेना को 18 सीटें मिली।

17वीं लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी की प्रचंड जीत के बाद गुरुवार (30 मई) की शाम को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। इस बार महाराष्ट्र के नितिन गडकरी समेत कई मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह दिया गया। 

भाजपा-शिवसेना ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत हासिल की। इसमें भाजपा को 23 और शिवसेना को 18 सीटें मिली। जबकि कांग्रेस को एक और राकांपा को चार सीटों पर जीत मिली। गौरतलब है कि 23 मई को आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटें जीतकर शानदार बहुमत हासिल किया है।

महाराष्ट्र के इन नेताओं को मिली जगह

नितिन गडकरी (नागपुर, महाराष्ट्र )
धोत्रे संजय शामराव (अकोला, महाराष्ट्र)
अरविंद गणपत सांवत (साउथ मुंबई, महाराष्ट्र)
सुरेश चन्नाबसप्पा (महाराष्ट्र)

इन नेताओं पर टिकी थी निगाहें

-  दक्षिण मुंबई सीट से अरविंद सावंत की नाम की चर्चा थी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को हराया है। 
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुईं भारती पवार
- अकोला सीट से सांसद संजय शामराव धोत्रे का नाम की भी चर्चा है। संजय शामराव चौथी बार सांसद बने। 

Web Title: Narendra Modi Cabinet List 2019: List of Ministers from maharashtra who took oath today in swearing in ceremony

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे