लाइव न्यूज़ :

PM नरेंद्र मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- AK-47 की तरह निकलता है झूठ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 3, 2018 18:40 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को संबोधित किया है। उन्होंने नमो ऐप के माध्यम से 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम में बात की।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को  संबोधित किया है। उन्होंने नमो ऐप के माध्यम से 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम में बात की। इस दौरान उन्होने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार झूठ बोलने में लगा हुआ है। कुछ नेता तो झूठ की मशीन की तरह से हैं। जब भी मुंह खोलते हैं, धड़-धड़ एके47 की तरह झूठ निकलना शुरू हो जाता है। ऐसे में एक कार्यकर्ता होने के नाते आपको विषयों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि विपक्ष के झूठ को भी जनता के सामने बेनकाब कर सकें।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आज हम सभी के लिए गर्व की बात है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हमारे देश की रैंकिंग एक वर्ष में 100 से ऊपर चढ़कर 77वें नंबर पर आ गई है, यह हुआ है टीम इंडिया के कारण। एक राष्ट्र के रूप में यह हमारी मजबूत होती अर्थव्यवस्था और तेज प्रगति का परिचायक है।

पीएम मोदी ने कहा कि 18 साल का युवा राज्य होने के बावजूद छत्तीसगढ़ के दामन में उपलब्धियों की अनगिनत कहानियां हैं और इसी मजबूत नींव के बल पर विकास की नई ऊंचाइयों को छूने में समर्थ है। साल 2016 में छत्तीसगढ़ को देश का पहला 'पावर कट्स फ्री' राज्य होने का गौरव हासिल हुआ। इस राज्य को भारत के 'पावर हब' के रूप में पहचान मिल चुकी है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब