लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Ajmer: 'कांग्रेस जहां रहती है वहां विकास हो ही नहीं सकता', अजमेर से बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Published: April 06, 2024 3:16 PM

Narendra Modi Ajmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान दौरे पर थे। पीएम ने अजमेर में एक सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि कमल से इस क्षेत्र का संबंध है।

Open in App
ठळक मुद्देइतिहास में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं जब उस देश के नागरिक का फैसला अगले सैकड़ों वर्षों को भविष्य तय करता हैकांग्रेस के शासन में किसान, महिलाएं, मजदूर का जीवन मुश्किल हो जाता थाभाजपा के शासन में राजस्थान विकास की नई ऊंचाई छू रहा है

Narendra Modi Ajmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान दौरे पर थे। पीएम ने अजमेर में एक सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि कमल से इस क्षेत्र का संबंध है। भाजपा भी देश के कोने कोने में कमल खिलाने जा रही है। हर माताएं-बहने कह रहीं हैं फिर एक बार मोदी सरकार। 4 जून 400 पार। देश के इतिहास में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं जब उस देश के नागरिक का फैसला अगले सैकड़ों वर्षों को भविष्य तय करता है। 2024 का यह चुनाव ऐसा ही बड़ा अवसर है। यह सामान्य चुनाव नहीं है।

आप याद करिए कितने दशकों से हमारे देश में तोड़-तोड़ वाली सरकार चली रही हैं। गठबंधन वाली सरकारों की अपनी मजबूरियां, अपना स्वार्थ, देश को पीछे धकेला गया। कांग्रेस के शासन में किसान, महिलाएं, मजदूर का जीवन मुश्किल हो जाता था। हर दिन अखबारों में घोटाला-आतंकी की खबरें आती थी। 2014 में दशकों के बाद जागरूक मतदाताओं ने देश को पूर्ण बहुमत वाली सरकार दी।

समंदर पर भारत बड़े-बड़े पुल बना रहा है। पहाड़ों में सुरंग बनाकर सीमा की सुरक्षा बढ़ा रहा है। भाजपा के शासन में राजस्थान विकास की नई ऊंचाई छू रहा है। कांग्रेस जहां रहती हैं वहां विकास हो ही नहीं सकता। कांग्रेस ने न ही गरीब की परवाह की।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी देशहित में कार्य नहीं कर सकता है। हमें आगे जाना है, नहीं कि पीछे जाना है। कांग्रेस ने कभी नारी शक्ति की परवाह नहीं की। आजादी के बाद पीढ़ी दर पीढ़ी, देश की करोड़ों बेटियों का जीवन कष्ट में बीता। उसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस है। ऐसी कांग्रेस को सजा मिलनी चाहिए। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल को कमल के बटन दबाकर कांग्रेस को सजा देने का समय आ गया। बहन-बेटियों को अपमान झेलना पड़ता था। 

मैं गरीब मां का बेटा हूं, इसलिए मां हर दुख दर्द भलीभांति समझता हूं। करोड़ों परिवार के बहनों-बेटियों को धुएं में खाना पकाती थी। एनकार लोग कहते हैं कि 400 जलती सिगार का धुआं मेरी माताओं बहनों के फेफड़ों में जाता था। इस पीड़ा से मेरी माताओं बहनों को मुक्ति मिलनी चाहिए या नहीं।

टॅग्स :Ajmerराजस्थान उपचुनावराजस्‍थान चुनावलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी नामंकन दाखिल करने पहुंचे बनारस कलेक्ट्रेट, कचहरी पर भाजपा कार्यकर्ता लगा रहे हैं 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा'

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस को यूपी में एक भी सीट नहीं मिलेगी", बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

भारतPM Narendra Modi Nomination Updates: दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना, 12 राज्य के सीएम पहुंचे, कई केंद्रीय मंत्री शामिल, देखें वीडियो

भारतUP Lok Sabha elections 2024 phase 5: 8 राज्य की 49 सीट, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह की साख लगी है दांव पर

भारतPM Narendra Modi Nomination live Updates: काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट के बाद काल भैरव दर पर पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतपतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामला: बाबा रामदेव को SC की खरी-खरी , मानहानि पर अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित

भारतसुशील मोदी: ईसाई मित्र से की शादी, मेहमानों को भोज के बजाय सिर्फ़ कोल्ड ड्रिंक पिलाई, बेटे की शादी में भी नहीं छपवाए कार्ड, जानें निजी जीवन के बारे में

भारतPM Modi Nomination: इतने बजे नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, जानिए समय चुनने के पीछे का महत्व

भारतब्लॉग: पाक अधिकृत कश्मीर में फैलता आक्रोश

भारतTamil Nadu Class 11th Result 2024: परिणाम आए सामने, 7% से लड़कियों ने लड़कों को छोड़ा पीछे, कुल 91 फीसद छात्र पास