लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड: सीबीआई की मांग पर अदालत ने नहीं बढ़ाई दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत, जानें पूरा मामला

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 4, 2019 18:22 IST

इससे पहले बीते शनिवार (1 जून) को सीबीआई ने अदालत में दोनों आरोपियों की शिकायत की थी। सीबीआई ने कहा था कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजसेवी नरेंद्र दाभोलकर के आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग खारिजसीबीआई ने पुणे सत्र न्यायालय से आरोपी वकील संजीव पुनालेकर और उनके सहायक विक्रम भावे की न्यायिक हिरासत 14 और दिनों के लिए बढ़ाए जाने की मांग की थी।

सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड के आरोपी वकील संजीव पुनालेकर और उनके सहायक विक्रम भावे के लिए जांच एजेंसी सीबीआई ने 14 और दिनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने की मांग की थी, जिसे पुणे सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है। इससे पहले दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 

इससे पहले बीते शनिवार (1 जून) को सीबीआई ने अदालत में दोनों आरोपियों की शिकायत की थी। सीबीआई ने कहा था कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अदालत ने सीबीआई की मांग से उलट दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 4 जून तक के लिए बढ़ाई थी। 

बता दें कि सीबीआई ने संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे बीती 26 मई को नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के लिए साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 2013 के इस हत्याकांड में वकील पुनालेकर ने कुछ आरोपियों की मदद की थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने अदालत को बताया था कि वकील पुनालेकर ने दाभोलकर के कथित शूटर्स में से एक शरद कालास्कर से कहा था कि वह हथियारों को नष्ट कर दे। सीबीआई के मुताबिक, इस काम में विक्रम भावे ने उसकी सहायता की थी।

विशेष सरकारी वकील प्रकाश सूर्यवंशी ने शनिवार को अदालत से कहा था कि दाभोलकर हत्याकांड के दोनों आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं औप उनसे पूछताछ के लिए समय और बढ़ाना चाहिए। उन्होंने अदालत से कहा था कि पुनालेकर के पास से एक मोबाइल फोन, दो लैपटॉप बरामद हुआ है और डेटा का विश्लेषण किया जा रहा हैं, मामले में जांच के लिए आरोपी से और पूछताछ के लिए समय चाहिए। 

दाभोलकर हत्याकांड मामले में सीबीआई ने सनातन संस्था के सदस्य और ईएनटी सर्जन विरेंद्रसिंह तावड़े और कथित शूटर सचिन अंडुरे और शरद कालस्कर को गिरफ्त में लिया है। सीबीआई के मुताबिक, अंधविश्वास के खिलाफ काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह सुबह के वक्त टहलने निकले थे। सीबीआई के मुताबिक सचिन आंदुरे और शरद कालास्कर ने कथित तौर पर दभोलकर को गोली मारी थी।

टॅग्स :सीबीआईक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह