लाइव न्यूज़ :

NCB ने मुंबई एयरपोर्ट से विदेशी तस्कर को दबोचा, पेट के अंदर छुपाकर ले जा रहा था 7 करोड़ रुपये की ड्रग्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2021 12:19 IST

मुंबई नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है. मुंबई एनसीबी ने मुंबई एयरपोर्ट से एक विदेशी नागरिक को दबोचा है जिसके पास से कुल 7 करोड़ रुपये की ड्रग्स मिली है.

Open in App

मुंबई नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है. मुंबई एनसीबी ने मुंबई एयरपोर्ट से एक विदेशी नागरिक को दबोचा है जिसके पास से कुल 7 करोड़ रुपये की ड्रग्स मिली है. ये विदेश नागरिक मुंबई में तस्करी के लिए ड्रग्स ला रहा था. मुंबई एनसीबी ने गोपनीय सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की. रविवार रात एनसीबी ने मुंबई एयरपोर्ट पर जाल बिछाया और सूचना के आधार पर पहले इस विदेशी नागरिक से शक के आधार पर पूछे गए सवालों का सही जवाब नहीं दे पाया तो बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

शुरुआती जांच में लग रहा था कि ये विदेशी नागरिक अपने पेट में कम से कम एक करोड़ रुपये की ड्रग्स ले जा रहा है लेकिन जब उसकी  मेडिकल जांच करवाई तो एनसीबी के भी होश उड़ गए. मेडिकल जांच के दौरा इस विदेशी नागरिक के पेट से सात करोड़ रुपये की ड्रग्स निकाली गई है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी द्वारा जांच के दौरान पता चला था कि वो विदेशी करोड़ों रुपयों की ड्रग्स निगल गया है. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया ताकि मेडिकल प्रॉसेस से ड्रग्स रिकवर किया जा सके ताकि यह पता चल सके कि इस विदेशी नागरिक के पास कितनी ड्रग्स है. हालांकि अब तक इस विदेशी नागरिक की पहचान सामने नहीं आई है. 

बता दें कि इससे पहले NCB के जॉइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि शक के आधार पर जब एक विदेशी नागरिक से पूछताछ और जांच की गई तो पता चला कि उसने करोड़ों रुपये की ड्रग्स अपने पेट में छुपा रखी है. उन्होंने बताया कि ड्रग पेडलर सप्लाई के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने लगे हैं.

शुरुआती जांच में लग रहा था कि यह ड्रग्स एक करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है लेकिन जब मेडिकल जांच के बाद बड़ी मात्रा में पेट से ड्रग्स निकली तो उसकी कुल कीमत 7 करोड़ रुपये थी. एनसीबी इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?