लाइव न्यूज़ :

आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं को बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा, एक लाख का जुर्माना भी लगाया

By धीरज पाल | Updated: April 30, 2019 17:45 IST

इससे पहले नारायण साईं को सेशन कोर्ट ने सूरत की दो बहनों के साथ बलात्कार के मामले में नारायण साईं को दोषी ठहराया था। दो बहनों में छोटी बहन ने नारायण साईं पर जबकि बड़ी बहन ने आसाराम बापू पर रेप का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्दे4 दिसंबर, 2013 को नारायण साईं को पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया गयापुलिस ने इस मामले में नारायण साईं के खिलाफ 53 गवाहों को पेश किया था

सूरत की एक कोर्ट ने आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं को बलात्कार मामले में मंगलवार (30 अप्रैल) को सजा सुनाया है। कोर्ट ने दो बहनों के साथ बलात्कार के मामले पर नारायण साईं को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही नारायण साईं पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है।

इससे पहले नारायण साईं को सेशन कोर्ट ने सूरत की दो बहनों के साथ बलात्कार के मामले में नारायण साईं को दोषी ठहराया था। दो बहनों में छोटी बहन ने नारायण साईं पर जबकि बड़ी बहन ने आसाराम बापू पर रेप का आरोप लगाया था।

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में नारायण साईं के खिलाफ 53 गवाहों को पेश किया था। नारायण साईं को एफआईआर दर्ज के बाद 2013 में दिल्ली-हरियाण बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया था। साईं पर जेल अधिकारियों को घूस देने का आरोप लगा था। 

35 लोगों के खिलाफ दाखिल किया गया था चार्जशीट

इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया गया था और 53 गवाहों को नारायाण साईं के खिलाफ कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपों के अनुसार नारायण साईं ने छोटी बहन का कई बार यौन शोषण 2002 से 2005 के बीच सूरत में रहते हुए किया था। पीड़िता की बड़ी बहन ने ऐसे ही आरोप आसाराम पर लगाये थे।

बड़ी बहन के अनुसार अहमदाबाद में 1997 से 2006 के बीच आसाराम ने उसका यौन शोषण किया। दोनों बहनों ने अलग-अलग अपने केस दर्ज कराये थे। आसाराम जोधपुर में बलात्कार के एक दूसरे मामले में दोषी पाया जा चुका है और वह आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है।

क्या है पूरी घटना की टाइमलाइन-

6 अक्टूबर, 2013: नारायण साईं और चार अन्य लोगों के खिलाफ जहांगीरपुरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

9 अक्टूबर, 2013: सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

25 अक्टूबर, 2013: पुलिस ने अहमदाबाद के आशाराम के आश्रम में छापा मारा, कई दस्तावेज हुए जब्त

16 नवंबर, 2013: नारायण साईं पर 5 लाख के इनाम की घोषणा की गई।

21 नवंबर, 2013: नारायण साईं की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

4 दिसंबर, 2013: नारायण साईं को पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :आसारामसूरत रेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

भारतAsaram Bapu gets bail: बलात्कार के दोषी आसाराम बापू को चिकित्सा आधार पर मिली अंतरिम जमानत

क्राइम अलर्टAsaram Bapu Hospitalised: बलात्कार का आरोपी आसाराम बापू जोधपुर AIIMS में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद पहुंचा अस्पताल

क्राइम अलर्टनाबालिग के साथ कई बार किया बलात्कार, दोस्त ने बनाया वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा

क्राइम अलर्टGujarat Women Rape: काला जादू का डर, बेडरूम में तांत्रिक, विवाहित महिला का हुआ बलात्कार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष