लाइव न्यूज़ :

नरसिंह राव ने सुधारों के माध्यम से भारत का नेतृत्व करने में साहस, संकल्प दिखाया: प्रणब मुखर्जी

By भाषा | Updated: July 25, 2020 05:15 IST

प्रणब मुखर्जी ने नरसिंह राव के बारे में कहा कि वह पूरे भारत के थे और केवल अपने जन्म स्थान तेलंगाना के ही नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रणब मुखर्जी ने कहा कि नरसिंह राव ऐसे नेता थे जिन्होंने उनके अलावा कई लोगों को प्रेरित किया है।प्रणब मुखर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर नरसिंह राव को आर्थिक सुधारों के युग का सूत्रपात करने में योगदान के लिए याद किया जाता रहेगा। 

नयी दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव को ऐसे महान नेता की संज्ञा दी जिन्होंने सुधारों के रास्ते देश का नेतृत्व करने में साहस और दृढ़संकल्प दिखाया। राव के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर एक वीडियो संदेश में मुखर्जी ने कहा कि नरसिंह राव केवल अपने पैतृक राज्य तेलंगाना के नहीं थे बल्कि वह पूरे देश के थे और उम्मीद है कि भारत में अन्य स्थानों पर भी लोग उनकी जन्म शताब्दी मनाने के लिए प्रेरित होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन मुझे विश्वास है कि अन्य लोग भी उनकी जन्म सदी मनाने के लिए प्रेरित होंगे क्योंकि वह पूरे भारत के थे और केवल अपने जन्म स्थान तेलंगाना के ही नहीं थे।’’

मुखर्जी ने कहा कि राव ऐसे नेता थे जिन्होंने उनके समेत कई लोगों को प्रेरित किया और वह उन कुछ नेताओं में शामिल थे जिन्होंने विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं के प्रशंसकों को आकर्षित किया।

उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर भूमि सुधार लाने में और प्रधानमंत्री के तौर पर आर्थिक सुधारों के युग का सूत्रपात करने में राव के योगदान को याद किया। 

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण