लाइव न्यूज़ :

नांदेड़ नगर परिषद चुनावः शरद पवार और उद्धव ठाकरे को छोड़ कांग्रेस ने वीबीए से किया गठजोड़?, जानें कौन किस पर लड़ेगा चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 05:41 IST

Nanded Municipal Council Elections: महाराष्ट्र में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होंगे और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसाझेदारी विशेष रूप से अगले महीने होने वाले नगर परिषद चुनावों पर केंद्रित है। पूछे जाने पर चव्हाण ने संकेत दिया कि यह एक प्रारंभिक चरण है।यह एक व्यापक समझौते का हिस्सा हो सकता है।

छत्रपति संभाजीनगरः एक नए राजनीतिक समीकरण का संकेत देते हुए कांग्रेस और डॉ. बी. आर. आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में आगामी नगर परिषद चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की। कांग्रेस सांसद रवींद्र वसंतराव चव्हाण ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘यह गठबंधन फिलहाल नांदेड़ तक ही सीमित है, लेकिन भविष्य में इसके एक व्यापक समझौते में बदलने की संभावना है।’’ महाराष्ट्र में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होंगे और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

चव्हाण ने नांदेड़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘कांग्रेस और वीबीए के बीच यह नई साझेदारी विशेष रूप से अगले महीने होने वाले नगर परिषद चुनावों पर केंद्रित है। यह गठबंधन आपसी सम्मान के सिद्धांत पर आधारित है।’’ महाविकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के अन्य सदस्यों को शामिल किए जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर चव्हाण ने संकेत दिया कि यह एक प्रारंभिक चरण है।

यह एक व्यापक समझौते का हिस्सा हो सकता है। एमवीए में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा) और शरद पवार नीत राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (शप) शामिल हैं। उन्होंने कहा, ''हम एकसाथ आए हैं, और इस गठबंधन के बारे में महाविकास आघाड़ी के अन्य सदस्यों के साथ एक बैठक जल्द ही होगी।''

चव्हाण ने कहा, ''यह एक शुरुआत है, और हमारा गठबंधन भविष्य में महत्वपूर्ण रूप से विस्तारित होने की क्षमता रखता है। कांग्रेस और वीबीए सभी अन्य एमवीए गठबंधन साझेदारों के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। सीटों के बंटवारे पर निर्णय सर्वसम्मति से लिया जाएगा।'' इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीबीए के स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसमुंबईमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों