लाइव न्यूज़ :

'3 अरब डॉलर की डिफेंस डील करूंगा लेकिन मोदी टफ निगोशिएटर हैं', मोटेरा में ट्रंप ने किया ऐलान लेकिन जानें पीएम के लिए क्यों कहा ऐसा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 24, 2020 16:10 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी (अमेरिका फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप भी होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को पसंद करता है और उसका निष्ठावान मित्र बना रहेगा।अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में मोदी के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि अगले 10 साल में आपके देश से अत्यधिक गरीबी दूर हो जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में  'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को तकरीबन 30 मिनट तक संबोधित किया। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि हम मंगलवार को तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौते करेंगे। अमेरिका, भारत का प्रमुख रक्षा साझेदार बनेगा। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी एक टफ निगोशिएटर हैं। ट्रंप ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूती देने के लिए मैं पीएम मोदी के साथ चर्चा करूंगा। लेकिन पीएम मोदी एक टफ निगोशिएटर हैं, फिर भी उनके साथ बातचीत करके हम एक ट्रेड डील की ओर आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। 

भारत आने के पहले भी डोनाल्ड ट्रंप ये कह चुके हैं कि वह जल्द ही भारत के साथ कोई बड़ा ट्रेड डील करेंगे। लेकिन पीएम मोदी से उनकी बात नहीं बन पा रही है...क्योंकि पीएम मोदी बहुत बार्गेनिंग और निगोशिएट कर रहे हैं..इसलिए हम बहुत सोच विचार कर ट्रेड डील करेंगे। मोटेरा स्टेडियम में आज ट्रंप ने लेकिन साफ कर दिया है कि पीएम मोदी के साथ  बातचीत करके वह कोई जल्दी ही ट्रेड डील करेंगे। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भी कहा था कि पीएम मोदी किसी भी समझौता या डील साइन करने के पहले काफी सवाल-जवाब करते हैं। 

ट्रंप ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच स्वाभाविक और स्थायी मित्रता है, उनके देश के साथ संबंधों में भारत का विशेष स्थान है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को पसंद करता है और उसका निष्ठावान मित्र बना रहेगा। ट्रंप ने कहा, हम दुनियाभर में अपने गठबंधनों में तेजी से नई जान फूंक रहे हैं। ट्रंप ने कहा किअमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, भारत और अमेरिका अपने लोगों को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से बचाने को प्रतिबद्ध हैं।

 उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका आतंकवाद और उसकी विचाराधारा से लड़ने को प्रतिबद्ध हैं, इसीलिए मेरी सरकार आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए पाकिस्तान के साथ काम कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में मोदी के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि अगले 10 साल में आपके देश से अत्यधिक गरीबी दूर हो जाएगी। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत में कहा, ‘नमस्ते, यहां होना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है।’ 

उन्होंने कहा कि मोदी एक अद्भुत नेता हैं, भारत के लिए दिन-रात काम करते हैं। अमेरिका हमेशा भारत का एक वफादार और निष्ठावान मित्र रहेगा, भव्य स्वागत के लिए शुक्रिया। ट्रंप ने कहा कि मोदी ने एक विनम्र चायवाले के तौर पर शुरुआत की, उन्होंने चाय की एक दुकान में काम किया, वह इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि भारतीय किसी भी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। (पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब