लाइव न्यूज़ :

ईंधन की कीमतों में कटौती के लिए पवन कल्याण के बाद चंद्रबाबू नायडू ने भी की केंद्र सरकार की तारीफ

By रुस्तम राणा | Updated: May 23, 2022 15:04 IST

तेलगु देशम पार्टी प्रमुख ने मांग की है कि आंध्र प्रदेश सरकार भी केंद्र के फैसले का अनुसरण करें। नायडू से पहले जन सेना पार्टी के प्रमुख के पवन कल्याण ने एक सार्वजनिक बैठक में इसी तरह का बयान जारी कर केंद्र की प्रशंसा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देनायडू ने कहा- अन्य राज्यों की तरह आंध्र प्रदेश सरकार भी घटाए ईंधन पर वैटजन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने केंद्र सरकार के फैसले का किया स्वागत

हैदराबाद: आंध प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती करने के फैसले की प्रशंसा की है। इससे एक दिन पहले जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने भी इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार की तारीफ की थी। साथ ही नायडू ने ने राज्य सरकारों से लोगों पर बोझ कम करने के लिए राज्य स्तरीय करों (वैट) को कम करने के केंद्र के आह्वान का भी स्वागत किया है। 

तेलगु देशम पार्टी प्रमुख ने मांग की है कि आंध्र प्रदेश में वाई एस जगन मोहन रेड्डी सरकार भी केंद्र के फैसले का अनुसरण करें। नायडू से पहले जन सेना पार्टी के प्रमुख के पवन कल्याण ने एक सार्वजनिक बैठक में इसी तरह का बयान जारी कर केंद्र की प्रशंसा की थी। सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्य में अगले चुनावों के लिए भाजपा, टीडीपी और जन सेना के बीच गठबंधन कर सकती हैं।

दरअसल, पवन कल्याण कहते रहे हैं कि आंध्र प्रदेश में विपक्षी दलों को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) विरोधी गठबंधन बनाना चाहिए ताकि सरकार विरोधी वोट बंटे नहीं। उन्होंने कहा कि अगर यह विभाजित हो जाता है, तो वाईएसआरसीपी 2024 में फिर से सत्ता में आएगी जो राज्य को अंधेरे में धकेल देगी। 

पवन कल्याण ने केंद्र की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि जो लोग बढ़ती कीमतों से बुरी तरह प्रभावित हैं, उन्हें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी से राहत मिलेगी। पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व के फैसले का मैं तहे दिल से स्वागत करता हूं। परिणामस्वरूप, यह सराहनीय है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 9.50 रुपये और 7 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। ”

नायडू और पवन कल्याण दोनों ने कहा कि अब कीमतें कम करने की बारी राज्य सरकार की है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। नायडू ने कहा, "कई राज्यों ने केंद्र के आह्वान का जवाब दिया और आंध्र प्रदेश को भी इसका पालन करना चाहिए।"

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूCenter
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAndhra Pradesh Accident: मार्कापुरम में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 10 यात्रियों की झुलस कर मौत; वीडियो वायरल

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

कारोबारईरान से 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर दो जहाज़ 17 मार्च तक पहुंचेंगे भारत, केंद्र ने दी राहतभरी जानकारी

कारोबारआज एलपीजी का प्रोडक्शन 10% बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज

भारत'पेट्रोल, डीज़ल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी': ईरान युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट पर केंद्र सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप