लाइव न्यूज़ :

नागपुरःअब तो पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार का भी फर्जी प्रोफाइल बन गया, साइबर सेल भी हरकत में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 22, 2021 20:47 IST

नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के नाम से भी फर्जी प्रोफाइल बना दी गई है. यह बात उजागर होते ही अब पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे हैं. मामला सीपी से जुड़ा होने की वजह से साइबर सेल भी हरकत में आ गया है.

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के नाम से फेसबुक पर एक अकाउंट है. इसी नाम से मिलता-जुलता एक फर्जी अकाउंट अज्ञात व्यक्ति ने बनाया और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने लगा.फर्जी होने पर शक हुआ तो उसने तुरंत बुधवार की शाम अमितेश कुमार को इसकी जानकारी दी.

नागपुर: शहर के न जाने कितने ही लोगों को अब तक साइबर अपराधियों ने अपना निशाना बनाते हुए उनके फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए हैं.

लेकिन साइबर सेल द्वारा उचित कार्रवाई नहीं होने से अब उनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के नाम से भी फर्जी प्रोफाइल बना दी गई है. यह बात उजागर होते ही अब पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे हैं. मामला सीपी से जुड़ा होने की वजह से साइबर सेल भी हरकत में आ गया है.

उम्मीद की जा रही है कि अब शायद इन अपराधियों पर कार्रवाई हो जाए. मामला यूं है कि नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के नाम से फेसबुक पर एक अकाउंट है. इसी नाम से मिलता-जुलता एक फर्जी अकाउंट अज्ञात व्यक्ति ने बनाया और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने लगा.

कई लोगों ने इसे स्वीकार भी कर लिया. लेकिन जब किसी को इसके फर्जी होने पर शक हुआ तो उसने तुरंत बुधवार की शाम अमितेश कुमार को इसकी जानकारी दी. जब उन्होंने इस अकाउंट को जांचा तो समझ गए कि ये फर्जी है. इसके बाद उन्होंने इस मामले में साइबर सेल को जानकारी दी.

अब तक की जांच में यह पता चला है कि पुलिस कमिश्नर के फर्जी फेसबुक अकाउंट से 30 से 35 लोगों को फ्रेेंड रिक्वेस्ट भेजी जा चुकी है. हालांकि अब तक इस फर्जी प्रोफाइल बनाने वाले ने कोई मांग किसी से नहीं की है. जैसा कि इससे पहले नागपुर शहर के अन्य फर्जी प्रोफाइल बनाने वालों ने की थी. बता दें कि शहर के पत्रकार सहित कुछ गणमान्य व्यक्तियों के फर्जी अकाउंट बनाकर उनके परिचितों से रुपए मांगे जाने के कई मामले उजागर हो चुके हैं.

हालांकि अब तक किसी भी मामले में साइबर सेल कुछ नहीं कर सका है. लेकिन इस बार मामला पुलिस कमिश्नर की फर्जी प्रोफाइल बनाने का होने की वजह से उम्मीद की जा रही है कि अपराधियों तक साइबर सेल पहुंचने के लिए हलचल जरूर करेगा. इस मामले में पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार से पूछने पर उन्होंने कहा कि साइबर सेल को इसकी जानकारी दे दी है. इस मामले में लिप्त आरोपी का पता लगाया जा रहा है.

टॅग्स :नागपुरक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट