लाइव न्यूज़ :

नागपुरः बाघिन और तीन शावकों को जहर देकर मारा, हिरासत में खेत मालिक, कहा-गाय को मारा, मैंने बदला ले लिया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 2, 2021 20:23 IST

उमरेड-करांडला-पवनी अभयारण्य में बाघिन सी-3 और उसके 3 शावकों को मार डाला गया. नवेगांव साधु ग्राम निवासी खेत मालिक दिवाकर दत्तू नागेकर ने कहा कि गाय का बदला ले लिया. 

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी पेंच व्याघ्र प्रकल्प नागपुर के क्षेत्र संचालक डॉ. रविकिरण गोवेकर ने दी है.बताया जाता है कि ठाणा तालाब परिसर में बाघिन ने एक गाय का शिकार किया था.डॉ. गोवेकर के अनुसार दिवाकर नागेकर के खिलाफ वन कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उमरेडः उमरेड-करांडला-पवनी अभयारण्य में बाघिन सी-3 और उसके दो शावकों को जहर देकर मारा गया.

हिरासत में लिए गए नवेगांव साधु ग्राम निवासी खेत मालिक दिवाकर दत्तू नागेकर (40) ने घटना को अंजाम दिए जाने की बात कबूल की है. यह जानकारी पेंच व्याघ्र प्रकल्प नागपुर के क्षेत्र संचालक डॉ. रविकिरण गोवेकर ने दी है.

ठाणा तालाब परिसर में बाघिन ने एक गाय का शिकार किया था

करांडला बीट अंतर्गत ठाणा तालाब के पास कंपार्टमेंट क्रमांक 1415 के नवेगांव साधु परिसर में शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे बाघिन सी-3 और उसके दो शावक मृत पाए गए थे. बाघिन को तीन शावक थे. तीसरे शावक की देर शाम तक खोजबीन की गई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था.

बताया जाता है कि ठाणा तालाब परिसर में बाघिन ने एक गाय का शिकार किया था. यह गाय दिवाकर नागेकर की थी. आवेश में आकर बदला लेने के इरादे से उसने उक्त कृत्य करने की जानकारी दी है. डॉ. गोवेकर के अनुसार दिवाकर नागेकर के खिलाफ वन कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कीटनाशक और अन्य सामग्री जब्त की गई

उसके पास से कीटनाशक और अन्य सामग्री जब्त की गई है. पीसीसीएफ नितिन काकोड़कर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. एसीएफ के डॉ. अजित सजणे, आरएफओ रामदास निंबेकर मामले की जांच कर रहे हैं.  कुछ ही दूरी पर मृत मिला तीसरा शावक बाघिन सी-3 की उम्र करीब पांच साल थी.

शनिवार को पुन: उसके तीसरे शावक की खोजबीन शुरू की गई. 5-6 टीमें इसमें जुटी हुई थीं. घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर झाडि़यों में तीसरे शावक का शव दिखाई दिया. इसके साथ ही मृत बाघों की संख्या चार हो गई.

किसी को घटनास्थल पर नहीं आने दिया गया

काश इतनी सतर्कता पहले बरती होती बाघिन और उसने तीन शावकों की जहर खिलाने से मौत होने के मामले में वन्यजीव विभाग के अधिकारी अत्यंत गोपनीयता बरतते रहे. कोई जानकारी बाहर नहीं जाए, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया. किसी को घटनास्थल पर नहीं आने दिया गया.

काश इतनी सतर्कता पहले से बरती जाती तो शायद चार बाघों की जान नहीं जाती, यह प्रतिक्रिया उक्त घटना से नाराज वन्यजीव प्रेमियों ने व्यक्त की है. डीएनए जांच के लिए नमूने शनिवार को बाघिन और उसके तीनों शावकों का पोस्टमार्टम किया गया.

जहर और डीएनए से संबंधित जांच के लिए नमूने इकट्ठा किए गए. इस समय डॉ. सैयद बिलाल, डॉ. प्रमोद सपाटे, डॉ. चेतन पाथोड, एनटीसीए एआईजी हेमंत कामड़ी, राहुल गवई, रोहित कारू आदि उपस्थित थे.

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो