नागपुर निकाय चुनाव 2026ः कुल सीट 151, भाजपा 143 और शिवसेना 8 सीट पर लड़ रही चुनाव?, सीएम फडणवीस बोले-विपक्षी गठबंधन के पास कुछ भी नहीं, हम जीत रहे?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2026 15:48 IST2026-01-13T15:47:45+5:302026-01-13T15:48:47+5:30
Nagpur civic elections 2026: नागपुर के लोगों ने देखा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर को कैसे बदल दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल खोखली बातें करते हैं लेकिन उनके पास देने के लिए कुछ भी नहीं है।

photo-lokmat
Nagpur: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विश्वास व्यक्त किया कि नागपुर महानगर पालिका में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सत्ता में आएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के पास नागपुर को देने के लिए कुछ भी नहीं है। महानगर पालिका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारत माता चौक से महल क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक तक मोटरसाइकिल पर एक रोड शो का नेतृत्व किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में भाजपा-शिवसेना गठबंधन अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नागपुर महानगर पालिका एवं मुंबई तथा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के नगर निकायों में भगवा झंडा फहराएगा।’’
भारत माता की जय!
— @OfficeOfDevendra (@Devendra_Office) January 13, 2026
🇮🇳 CM Devendra Fadnavis humbly offered floral tributes to the statue of Bharat Mata at Bharat Mata Chowk in Nagpur today.
🇮🇳 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी आज भारत माता चौक, नागपूर येथे भारत मातेच्या पुतळ्याला पुष्पांजली अर्पण करुन विनम्र अभिवादन केले.
🇮🇳… pic.twitter.com/5sGOj2UKlj
🕞 3.30pm | 13-1-2026📍Pune.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 13, 2026
LIVE | Media Interaction#Maharashtra#Punehttps://t.co/OFkKq4ts9B
नागपुर के लोगों ने देखा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर को कैसे बदल दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल खोखली बातें करते हैं लेकिन उनके पास देने के लिए कुछ भी नहीं है। नागपुर महानगर पालिका की 151 सीट के लिए 15 जनवरी को चुनाव होंगे। भाजपा 143 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि शिवसेना ने आठ सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस सभी 151 सीट पर अकेले चुनाव लड़ रही है।