लाइव न्यूज़ :

नागपुरः पटरी, कोच, इंजन का कबाड़ दे रहा है सोने का अंडा, मध्य रेलवे जोन ने 225 करोड़ से भरी अपनी तिजोरी

By आनंद शर्मा | Updated: February 20, 2021 14:32 IST

अजनी रेलवे स्टेशन के विकास एवं विस्तार का मार्ग साफ हो गया है. इस दिशा में काम भी आरंभ है. इतवारी रेलवे स्टेशन परिसर में करीब 500 एकड़ जगह उपलब्ध है.

Open in App
ठळक मुद्देअप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक मध्य रेलवे ने 224.96 करोड़ रुपए कीमत का कबाड़ बेचा हैमध्य रेलवे ने 56057.15 मीट्रिक टन कबाड़ रेल पटरी, कोच, इंजन आदि को बेचकर 321.46 करोड़ रुपए की कमाई की थी.मटेरियल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की ओर से जोन अंतर्गत सभी मंडलों में जीरो स्क्रैप मिशन चलाया जा रहा है.

नागपुरः मध्य रेलवे का कबाड़ 'सोने का अंडा देने वाली मुर्गी' वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है. हम यह बात यूं ही नहीं कह रहे हैं.

बीते एक साल में मध्य रेलवे ने अपना कबाड़ बेचकर पूरे 225 करोड़ रुपए की कमाई की है. मध्य रेलवे के मटेरियल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की ओर से जीरो स्क्रैप मिशन चलाया जा रहा है. इसके जरिए मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत सभी मंडल (नागपुर, पुणे, भुसावल, सोलापुर और मुंबई), वर्कशॉप और शेड को कबाड़ मुक्त किया जा रहा है.

इस मिशन के तहत अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक मध्य रेलवे ने 224.96 करोड़ रुपए कीमत का कबाड़ बेचा है. इनमें कबाड़ हो चुकी रेल पटरी, परमानेंट वे मटेरियल, कंडम कोच, वैगन और रेल इंजन आदि का समावेश है. इस जीरो स्क्रैप मिशन से न केवल भारतीय रेलवे को काफी राजस्व मिल रहा है, बल्कि बड़े पैमाने पर जगह भी खाली हो रही है. आंकड़ों की बात करें तो वित्त वर्ष 2019-20 में मध्य रेलवे ने 56057.15 मीट्रिक टन कबाड़ रेल पटरी, कोच, इंजन आदि को बेचकर 321.46 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

जोन में जीरो स्क्रैप मिशन पर अमल मध्य रेलवे के मटेरियल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की ओर से जोन अंतर्गत सभी मंडलों में जीरो स्क्रैप मिशन चलाया जा रहा है. इसके जरिए बीते लगभग एक साल में मध्य रेलवे ने कबाड़ बेचकर 225 करोड़ रुपए की कमाई की है. -शिवाजी सुतार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेलवे जोन

रेलवे के कबाड़ पर चोरों की गिद्ध निगाह रेलवे के करोड़ों रुपए कीमत के कबाड़ पर हमेशा से ही चोरों और कबाड़ माफिया की गिद्ध नजर रही है. पूर्व नागपुर में भी कुछ ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने रेलवे के कबाड़ से अपना बिजनेस एम्पायर खड़ा कर लिया है. साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाकर इन कबाड़ माफिया ने करोड़ों रुपए कीमत के रेलवे के लोहे को हजम किया है.

पीपीई किट, सैनिटाइजर, मास्क खरीदेः मध्य रेलवे का मटेरियल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने कोविड काल में अविरत चलाई जा रही मालगाड़ी और पार्सल ट्रेनों के बेहतर रखरखाव की दृष्टि से स्पेयर और अन्य जरूरी सामग्री खरीदने में अहम भूमिका निभाई है. इस विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कम समय में निविदा जारी कर रेलवे के फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड से बचाने की दृष्टि से पीपीई किट, एन-95 मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स की खरीदी भी की. 

टॅग्स :भारतीय रेलनागपुरमुंबईपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत