लाइव न्यूज़ :

Nagaland Assembly Election 2023: 60 सीट और 27 फरवरी को मतदान, 22 नामांकन पत्र अवैध, 225 प्रत्याशियों ने भरा था नामांकन, तीन हटे, केवल 4 महिला लड़ रही हैं चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 16:23 IST

Nagaland Assembly Election 2023: 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 225 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था जिनमें से तीन बाद में चुनाव मैदान से हट गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देजांच के बाद 222 आवेदनों में 22 को अवैध पाया है। 200 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये उनमें चार महिलाएं हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत 13 दलों ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।

Nagaland Assembly Election 2023: निर्वाचन आयोग ने नगालैंड विधानसभा चुनावों के लिये नामांकन पत्रों की जांच के बाद 222 आवेदनों में 22 को अवैध पाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 225 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था जिनमें से तीन बाद में चुनाव मैदान से हट गये थे।

उन्होंने बताया कि जिन 200 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये उनमें चार महिलाएं हैं। सत्तारूढ़ नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), जनता दल यूनाईटेड, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) राइजिंग पीपुल्स पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत 13 दलों ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।

बीस से अधिक निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख शुक्रवार है। मतों की गिनती दो मार्च को होगी। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कोहिमा जिले में उत्तरी अंगामी-द्वितीय सीट से एनडीपीपी उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।

राज्य में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। रियो 1987 से नौवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और सिर्फ एक बार हारे हैं। चार बार के मुख्यमंत्री रियो नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन का एक फिर से चेहरा हैं। एनडीपीपी के अध्यक्ष रियो ने विश्वास जताया कि एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन एक बार फिर नगालैंड में सरकार बनाएगा।

रियो ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने एनडीपीपी उम्मीदवार के तौर पर उत्तरी अंगामी द्वितीय सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा, “ मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को अब तक मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देता हूं, और मैं विनम्रतापूर्वक उनका आशीर्वाद और समर्थन फिर से मांगता हूं।”

रियो ने 1998 और 2018 के दो चुनाव निर्विरोध जीते हैं। कांग्रेस ने इस बार उत्तरी अंगामी-द्वितीय सीट के लिए सेयिविली सचू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने अभी अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन (भाजपा), पूर्व मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग (एनडीपीपी), भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना और अन्य ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

टॅग्स :नागालैंडनगालैंड विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह