पटना में कथित लाठीचार्ज हुई बीजेपी कार्यकर्ता की मौत की जाँच के लिए नड्डा ने बनाई उच्च स्तरीय जांच समिति
By रुस्तम राणा | Updated: July 14, 2023 15:06 IST2023-07-14T15:04:24+5:302023-07-14T15:06:59+5:30
जांच समिति में 4 सदस्य हैं इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास को संयोजक बनाया गया है। जबकि समति में भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गाल (सांसद) को सदस्य बनाया गया है।

पटना में कथित लाठीचार्ज हुई बीजेपी कार्यकर्ता की मौत की जाँच के लिए नड्डा ने बनाई उच्च स्तरीय जांच समिति
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति बनाई है, जिनकी बीते दिन बिहार के पटना में कथित तौर पर लाठीचार्ज के दौरान मौत हो गई थी। कमेटी जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेगी।
प्रेस नोट के अनुसार, नड्डा ने पटना में 13 जुलाई को पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं र हुई पुलिस प्रशासन की बर्बरता एवं राज्य सरकार के तानशाही रवैये की घोर निंदा की है। साथ ही उन्होंने पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह मौत पर गहरा दुख जताया है।
जांच समिति में 4 सदस्य हैं इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास को संयोजक बनाया गया है। जबकि समति में भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गाल (सांसद) को सदस्य बनाया गया है।
Bharatiya Janata Party (BJP) national president JP Nadda forms a four-member inquiry committee to probe the death of BJP worker Vijay Singh who died yesterday allegedly during a lathi charge in Patna, Bihar. The committee will submit a detailed report to JP Nadda after a probe. pic.twitter.com/g5LX0sO3Cb
— ANI (@ANI) July 14, 2023
प्रेस नोट में कहा गया है कि बिहार पुलिस द्वारा किए गए इस लाठीचार्ज में कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस संबंध में एक उच्च स्तरीय जाँच समिति का गठन किया है। जांच समिति शीघ्र ही पटना का दौरा करेगी और पटना की रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगी।
कथित तौर पर लाठीचार्ज के कारण पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और नीतीश सरकार के विरोध में काला दिवस मनाया।